कांग्रेसियों ने सिद्ध आश्रम में टेका मत्था ..मांगा आशीर्वाद..संसदीय सचिव और कांग्रेस अध्यक्ष ने परोसा भोजन प्रसाद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—बसंत पंचमी पर्व पर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय ने  बेलगहना स्थित सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर  शिवानंद महराज  का आशीर्वाद भी किया।
 
                 बेलगहना स्थित सिद्ध और पवित्र आश्रम में पिछले चार दिनों से चल रहे पारंपरिक मेले का मंगलवार को पांचवा और अंतिम  दिन था। रश्मि सिंह,विजय केशरवानी अरूण सिंह, जितेंद्र पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर सिद्ध आश्रम का आशीर्वाद लिया। हजारों हजार  मेलार्थियों का अभिवादन किया।
 
            बेलगहना आश्रम समिति की तरफ से आयोजित भंडारे में शिरकत कर कांग्रेस नेताओं ने भोजन आशीर्वाद लिया। नेताओं ने पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को भोजल भी परोसा।
 
           इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा जिला महामंत्री गणेश कश्यप नीरज जायसवाल आशीष शर्मा  रमेश सूर्या कन्हैया गंधर्व रामचंद्रन गंधर्व मनमोहन पैकरा सुखसागर पैकरा मनोज बाजपेयी , विजय कोल कपिल जायसवाल , रवि रजकआशीष अग्रवाल  हैप्पी गुप्ता  भूषण यादव चितरंजन शर्मा और संत राम  मोनू दास मानिकपुरी  बिमला पटेल   
   शौल कुजूर संगीता तिवारी  बिमला खैरवार सिद्ध बाबा आश्रम समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close