केन्द्र पर जमकर बरसे कांग्रेसी..जगह जगह धरना प्रदर्शन..कहा..भाजपा ने दिया पतन का यह संकेत.

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश में शहर के चारो ब्लाक प्रमुखों की अगुवाई सभी ब्लाक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने भाषणवाजी के दौरान केन्द्र सरकार पर जनमकर निशाना साधा। रविंद शुक्ल ,विनोद साहू, राकेश  शर्मा और मोती ठारवानी नेकेंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस की बर्बरता का विरोध किया। राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।
 
            शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ,पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवस्तब, महापौर राम शरण यादव, नगर विधायक शैलेश पांडेय, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,एमआईसी राजेश शुक्ला,ज़फ़र अली शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने चारों ब्लाक में धरना स्थल पहुंचकर ना केवल राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का मनोबल बढ़ाया। बल्कि आरोप भी लगाया कि सिर्फ विफलताओं को कवर अप करने के लिए ईडी का हथकंडा अपनाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ईडी के माध्यम से विपक्ष के नेताओ को भय दिखाकर अपनी गलतियों को छिपा रही है।
 
         पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा भाजपा का बुझने का समय आ गया है। बिलासपुर कांग्रेस भवन में भी पुलिस ने  बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। भाजपा 15 पर सिमटकर  रह गयी है। अब देश में भाजपा की यही हालत होने वाली है।
 
               महापौर राम शरण यादव ने कहा कि मोदी सरकार की कमीशन खोरी के कारण  देश की सम्पत्तियां बेची जा रही है। भाजपा की सम्पत्ति लगभग 9 हजार करोड़ हो गयी। सवाल ईडी से है कि इन पर कब कार्रवाई होगी। शायद हिम्मत नहीं है। 
 
            शैलेश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा केन्द्र की गलत नीतियों को निर्भिकता के साथ उजागर किया है। गलत नीतियों का विरोध किया है। जनता के लिए हमेशा आवाज को बुलन्द किया है। यही कारण ही केन्द्र सरकार डर गयी है। और अब ई़डी सीबीआई, आयकर का सहारा लेकर विपक्ष का भयादोहन कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है। हम राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलकर केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क की लड़ाई लडेंगे।
 
               ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कहा कि उद्योगपति देश की पैसा गबन कर विदेश भाग जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी कहते है कि मैं ड्रोन से नजर रखता हूं। मतलब साफ है सरकार की संलिप्तता है। ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि दिल्ली की पुलिस ना केवल कायर है।बल्कि बहशी भी है।कांग्रेस पार्टी कार्यालय में घुसकर लाठी चार्ज करना सांसद, विधायक, मंत्री ,महिलाओ पर अत्याचार घोर निंदनीय है। 
 
                     ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी फोबिया की शिकार है। यही कारण है कि केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर पेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अरविंद  ने बताया कि  केन्द्र के आदेश पर ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज किया। दरअसल सरकार ने लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया है,। हुल गांधी निडर नेता है, ईडी के कार्यवाही के बाद राहुल गांधी उभर के सामने आएंगे।
 
               धरना प्रदर्शन को वरिष्ट कांग्रेसी जफर अली,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शिवा मिश्रा, सीमा सोनी ,मंजू त्रिपाठी, उदय सिंह,गजेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र जयसवाल, आशुतोष शर्मा ,पुष्पा दुबे, नवदीप शर्मा, प्रखर सोनी,आदेश पांडे ने भी संबोधित किया, आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिवशंकर कश्यप ने किया ।
 
,
           राकेश शर्मा,विनोद साहू, मोती ठारवानी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस पहले से कोर्ट में विचाराधीन है, बिना एफआईआर ईडी राहुल गांधी से कैसे पूछताछ कर रही है। इसका जवाब न तो ईडी के पास है और नही केंद्र सरकार के पास ही है।
 
                  कार्यक्रम में सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रवक्ता अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर,ज़फ़र अली राकेश शर्मा, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी,रामशंकर बघेल, स्वर्णा शुक्ला,दुलारे,समीर अहमद, बद्री यादव,अनिल पांडेय,महेश दुबे,अनिल गुलहरे, मनीष श्रीवास्तव,सुभाष ठाकुर,सुबोध केसरी,चन्द्रहास केशरवानी,अखिलेश बाजपेयी,धर्मेश शर्मा, काशी रात्रे,राजेन्द्र वर्मा,भरत कश्यप,बंटी गुप्ता,श्याम लालचंदानी,लक्मी जांगड़े,सुहैल अहमद,भजन गांधी,रामचन्द्र क्षत्री,गणेश रजक,राजकुमार बंजारे,राजेश जैसवाल,विक्की आहूजा,ब्रजेश साहू,अनिल पांडेय अनिल शुक्ला,रिज़वान,भरत जुर्यनी,अब्दुल खालिद,आरिफ शेख,तौसिफ शेख,सुनील सिंह,शिल्पी तिवारी, कामत यादव,राजकुमार तिवारी,अजय पन्त,राकेश हंस,रत्न कश्यप,अजय काले,मनोज शर्मा,मोह हाफिज,बिल्लू मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा,चित्रलेखा खांसकर,राज कुमार यादव,नवीन वर्मा,दिनेश सूर्यवंशी,विनय अग्रवाल,रीता मजूमदार,रामचन्द धुरी,भागीरथी यादव,सूर्यमणि तिवारी,लक्ष्मी कांत,भूपेंद्र वर्मा,उमेश,प्रदीप पांडेय,सन्तोष गुप्ता,चितरंजन ठाकुर,महेंद्र नेताम पार्षद,पुष्पेंद्र मिश्रा,जयकिशन साहू ,बालचन्द साहू,अनिल यादव,भूपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
close