कांग्रेसियों ने किया देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री को याद..बताया..आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे भारत के रत्न राजीव गांधी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला पंचायत परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। नेताओं ने राजीव गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति दिए गए योगदान को याद किया। साथ ही जीवन पर प्रकाश भी डाला। नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक बुनियाद रखने का श्रेय जाता है।
             जिला पंचायत परिसर में आयोजित राजीव गाधी की जयंति कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। रश्मि सिंह ने बताया कि  राजीव गांधी ने ही देश में संचार क्रांति,18 साल का मताधिकार और पंचायती राज का तौहफा देश वासियों को दिया।
               पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि राजीव गाधी ने अपने कार्यकाल में लोकतंत्र को मजबूत किया। राजीव गाधी देश के ऐसे विरले नेता बने जिन्होने विपक्ष के नेता अटल बिहारी बाजपेयी को सम्मान देकर भारत का पक्ष रखने विदेश भेजा। वर्तमान प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार को पं.जवाहर लाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गाधी , राजीव और मनमोहन सिंह  से सीख लेनी चाहिए। लोकतंत्र कैसे मजबूत होता है। देश में सभी पक्षों का सम्मान कैसे दिया जाता है। वर्तमान केन्द्र सरकार अहंकार में डूबी हुई है।
                महापौर रामशरण यादव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष शहर विजय पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति अंकित गौराहा, कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने भी राजीव के जीवन पर अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में मछुवा बोर्ड के राजेन्द्र धीवर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश तिवारी, एस.एल.रात्रे, शिवा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी, मीनू सुमंत यादव, पार्षद स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, सीताराम जायसवाल, रूपेश रोहिदास, अखिलेश बाजपेयी, करम गोरख, मिथलेश, तुलाराम कश्यप, राजकुमार बंजारे उपस्थित थे।
close