कांग्रेसियों ने किया वरिष्ठ नेताओं का सम्मान.. बताया..बनाएंगे सरकार..मरकाम युवाओं के प्रेरणास्रोत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन केक काटकर मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ बधाई भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिवस पर ब्लाक कांग्रेस एक ने कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया है। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में निगम सभापति शेख नजरुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन विशेष रूप से शिरकत किया। सभी नेताओं ने ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया।

          सम्मान कार्यक्रम में किशोरी लाल गुप्ता, शिवा मुदलियार, जरीना बेगम, शेखर मुदलियार, गंजपाल सिंह, रामप्रसाद, उत्तम चटर्जी, चनु दास शर्मा, सरदार अली, इरशाद अहमद सिद्दीकी, सुधीर सिंह, सारंग राव हुमने, अनूप बिडीका समेत 30 वरिष्ठ कांग्रेसियों का शाल श्रीफल साल से सम्मानिृत  किया गया। इस अवसर पर सभापति शेख नजरुद्दीन ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस की राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने अपना राजनीतिक जीवन बूथ स्तर से शुरू किया। कोंडागांव में कांग्रेस के लिए काम करते हुए विधायक भी बने।

      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी मोहन मरकाम की राजनीतिक यात्रा की विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को युवाओं का प्रेरणा बताया। योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की जीत होगी।

                 वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह, सीताराम जायसवाल, सारंग राव हुमने, अर्जुन सिंह, राघवेंद्र सिंह, रमजान गौरी, रिजवान खान, शेख निजामुद्दीन, दिलीप कक्कड़, बजरंग, दिलीप साहू, आदिल खान, राजू यादव समेत अनेक कांग्रेसी मौजूद थे

 
close