झण्डा यात्रा में बोले कांग्रेसी..सावधान..सक्रिय हैं विघटनकारी तत्व..मौका परस्त बन गए राष्ट्रभक्त

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—(रियाज अशरफी) जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के निर्देश और अगुवाई में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं ने झण्डा यात्रा कर आजादी का संदेश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री और राहुल सोनिया गांधी का संदेश भी दिया। विजय केशरवानी ने जगह जगह पहुंचकर यात्रा में शिरकत कर जनता को आजादी के समय देश को समर्पित सेनानियों की बहादुरी के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि आज जनता को एक बार फिर एक होकर देश के मान सम्मान को स्थापित करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह आयोजित पदयात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हु। 
               देश इस समय आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 75 किलो मीटर की तिरंगा गौरव यात्रा निकली जा रही है।दिग्गज कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में मस्तूरी और सीपत विधानसभा क्षेत्र में विजय केशरवानी, अंकित गौरहा समेत सभी दिग्गज नेताओं का जनता ने ना केवल स्वागत किया। बल्कि कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा में शिरकत भी किया। 
            शुक्रवार को  मस्तूरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने निरतु से विजय केशरवानी की अगुवाई में यात्रा का शुभारम्भ किया। हाथों में झंडा लेकर पैदल मार्च करते सभी कांग्रेसी निरतु  से  कुकदा और कुली पंहुचे। शाम को ग्राम खम्हरिया में सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में विशेषरूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,विधानसभा यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अंचल,जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी,जयंत मनहर शामिल हुए।
                 आमसभा में सभी नेताओं ने भाषण दिया। सभी ने देश की आजादी में कांग्रेस नेताओं की बड़ी भूमिका को जनता के सामने रखा। नेताओं ने कहा कि सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के विकास में कांग्रेस ने नया आयाम स्थापित किया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारत ने तेजी से विकास किया है। परंतु देश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार तिरंगा को लेकर राजनीति कर रही है।
                यदि  भाजपा नेता सच में तिरंगा का सम्मान करना चाहते हैं। तो उन्हेरं बताना चाहिए कि आरएसएस के मुख्यालय में ध्वजारोहण क्यों नही किया गया।भारतीय जनता पार्टी के पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए एक नाखून भी नहीं कटाया और आज तिरंगा की बात करते हैं ।भाजपा पहले  तिरंगा का सम्मान करना सीखें । इसके बाद घर-घर तिरंगा लगाने की बात करें ।

 बेलतरा ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेसियों ने लहराया तिरंगा

Join Our WhatsApp Group Join Now
              बेलतरा ब्लॉक में जिला पंचायत अंकित गौरहा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने झण्डा पदयात्रा कर जनता को जागरूक किया। अंकित गौरहा ने बताया कि देश की आजादी में कांग्रेस नेताओं ने अपना सर्वस्व  न्यौछावर किया है। उस समय भाजपा का नामोनिशान भी नहीं था। भाजपा की पितृ संस्था आरएसएस के लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया। आज वही नेता शर्म को छिपाने नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। आजादी के समय अंग्रेज हितैषी अब राष्ट्रभक्त का बिगुल बजा रहे हैं। 
               पदायात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी भरारी,पेंडरवा,गोंदिया होते हुए कछार पहुंचे। कछार में आमसभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता को सावधान रहने की जरूरत है। इस समय विघटनकारी तत्कव बहुत सक्रिय हैं। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही हैं। उनका उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा व्यवस्था से ध्यान भटकाना है। एैसे विघटनकारी तत्वों के खिलाफ ही कांग्रेस पार्टी आजादी की गौरव यात्राएं निकाल रही है।आमसभा को जिला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर यादव, राजेन्द्र साहू, चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने भी संबोधित किया।
               इस अवसर पर दुबे सिंह कश्यप,मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल,पप्पू साहू,जनपद सभापति नूर मोहम्मद,जनपद सदस्य प्रमिल दास, चित्रकांत श्रीवास,राजू सूर्यवंशी,विजय गुप्ता,अरविंद लहरिया,उमेश चंद्राकर,वीरेंद्र लैहर्षण,अहमद मोमिन, ब्लॉक प्रवक्ता महेंद्र कश्यप, घनश्याम नेताम,इदरीश खान, सुश्री करुणा डुंगडुंग,ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,विनोद साहू,रामरतन कौशिक, बृजेश साहू,शीतल दास,अनिल यादव,सत्येंद्र कौशिक, गोदावरी बाई कमलसेन, रामकुमार भोई,गंगाराम लास्कर,अंजू सोनी,उत्तरा सक्सेना,अशोक सूर्यवंशी, किशन पटेल,जतिन धीवर,पवन धीवर,टीकम सिंह, उपस्थित थे।
close