कांग्रेसियों ने कहा..खुशहाल समाज में नारियों का अहम् योगदान..भाजपा शासित राज्यों में हो रहा अपमान..योगी सरकार को किया जाए बर्खास्त

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—ज़िला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर को ,मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने  ,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज डहरे को ज्ञापन भी दिया। 
 
              जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेडकर चौक में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के अंतिम दिन कांग्रेसियों ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ ही मनीषा वाल्मीकि की छाया चित्र पर पुष्पांजलि दी। 
 
             धरना को सम्बोधित कर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरे देश मे धरना -आंदोलन कर रही है । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मनीषा वाल्मीकि के शव पर पेट्रोल डाल कर रीति रिवाज के खिलाफ रात्रि में  दाह संस्कार कर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। जबकि मुख्यमंत्री योगी को भी जानकारी है कि किसी भी धर्म मे रात्रि में अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। केशरवानी ने कहा कि भाजपा अपने आपको हिन्दू वादी होने का ढोंग तो करती है । लेकिन हिन्दू परम्परा में नारी के उच्च स्थान को तार तार करने से पीछे नहीं है। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां नारियो के साथ दुर्व्यवहार,अपमान और रेप जैसी जघन्य घटनाएं दिन दूनी रात चौगूनी बढ़ी है। कठुवा, गोरखपुर , उन्नाव , हाथरस, लखनऊ कांड, जैसे अनेक घटनाएं देशवासियों के सामने है।
 
             शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि योगी सरकार रेप और हत्या जैसी जघन्य अपराध को छिपाकर लोगों को अपराध करने का बढ़ावा दे रही है। हाथरस में पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ी गयी। जीभ को काटा गया। मनीषा 15 दिनों तक दिल्ली के अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझती रही। लेकिन योगी सरकार ने सही इलाज भी मुहैया नही कराई है। आज मनीषा का पूरा परिवार डरा हुआ है,। अपराधियो को बचाने योगी सरकार पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट करा रही है।  जबकि नार्को टेस्ट अपराधियो का होना चाहिए। नायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। उत्तरप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। 
 
           शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि बेटी आंखो तारा होती है। वह किसी धर्म और जाती की नहीं होती। बेटी अनमोल रत्न है। बेटियों के मान सम्मान से ही खुशहाल समाज खुशहाल और मजबूत बनता है। हिन्दू ही नहीं सभी धर्मों मे बेटियों को अहम स्थान हासिल है। कहा भी गया है कि जहां नारियों का सम्मान है..वहां लक्ष्मी का निवास होता है। हमारी मांग है कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री बेटियों का सम्मान कर सकता उस राज्य के मुखिया को पद से हटाना बहुत जरूरी है।
 
           अनुसूचित जाति के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित समाज के लोगो पर अत्याचार बढ़ गया है। मनीषा वाल्मीकि इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। उसके साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया गया। फिर हत्या और बाद में अपराध छिपाने उसके मृत शरीर के साथ भी अन्याय किया गया। अब अन्याय के खिलाफ बोलने से भी मना किया जा रहा है। ऐसी सरकार को जहां बोलने की आजादी ना हो उसे बर्खास्त करना बहुत जरूरी है। 
 
                            कार्यक्रम का मंच संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया । धरना को ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष झगर राम सूर्यवंशी, राज महंत और जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव,संयुक्त सचिव राजकुमार अंचल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,पूर्व महापौर राजेश पांडेय,सभापति शेखनजीरुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायणराय, राजेन्द्र साहू ,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, सीमा पांडेय, अजरा खान, मनोहर कुर्रे,ऋषि पांडेय,चन्द्र शेखर जांगड़े, विनोद साहू,ने सम्बोधित किया।  धरना में अनिता लवहतरे,गंगा लास्कर,अशोक सूर्यवंशी, देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा,, राजेश शुक्ला,त्रिलोक श्रीवास, तैय्यब हुसैन,त्रिभुवन साहू, शिवबालक कौशिक,अर्जुन सिंह,सुभाष ठाकुर,रमाशंकर बघेल,काशी रात्रे, राम प्रकाश साहू,बजरंग बंजारे, मनीष गढेवाल अनिल शुक्ला,अनिल पांडेय, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,बद्री जायसवाल,बद्री यादव ,अशोक भंडारी,अयोध्या पांडेय,बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
TAGGED:
Share This Article
close