26 पेट्रोल पम्प में कांग्रेसियों का धरना..कहा.. मुनाफाजीवी सरकार ने किया जनता से धोखा.. जनता समझ गयी..मोदी से संभल नहीं रहा देश

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—- जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर की अगुवाई में 11 जून को शहर के सभी 26 पेट्रोल पंप में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्रीय सरकार के खिलाफ जमकर धावा बोला। 2014 के पहले मोदी के बयानों को याद दिलाया। साथ ही गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने चिंता भी जाहिर की। अन्तर्राष्ट्रीय सस्ते में मिल क्रूड आयल का हवाला देकर पेट्रोल डीजल के दामों में बृद्दि में कटौती की मांग की है। 
 
  धरना स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन  
 
                  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह,  नगर विधायक शैलेष सिंह, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,महापौर रामशरण यादव,प्रदेश सचिव आशीष सिंह,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी , पूर्व महापौर वाणी राव,सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,कृष्ण कुमार यादव, महेश दुबे, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, एल्डर मेन सुभाष ठाकुर ने शहर के अलग अलग पेट्रोल पंप में पहुंचकर धरना स्थल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही धरना प्रदर्शन में शिरकत भी किया।
 
नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन
 
                नेहरू चौक पेट्रोल पंप में देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा ने ,नगर निगम पेट्रोल पंप में महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन के साथ पार्षदगण ने धरना दिया। अंतुलाल पेट्रोल पंप में बद्री यादव और राकेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप में महंगाई के खिलाफ जंग में शिरकत किया। बुखारी पेट्रोल पंप में संजय साहू, तृप्ति चंदा और सिद्धांशु मिश्रा ने  ललित पेट्रोल पंप ,बबला पेट्रोल पंप में राज कुमार तिवारी और दिलीप पाटील ने ,शेख अयूब ,अजय यादव,मोती ठारवानी ने टण्डन पेट्रोल पंप में,  जावेद मेमन ने बलराज पेट्रोल पंप में  अरविंद शुक्ला, देवाशीष घोष ने गुम्बर पेट्रोल पंप में विनोद साहू ने श्यामा पेट्रोल पंप में , प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और अब्दुल खान ,गुम्बर पेट्रोल पंप तोरवा में धरना दिया। 
 
जगह जगह धरना प्रदर्शन
   
              कांग्रेसियों ने  प्रताप चौक पेट्रोल पंप, मोती लाल पेट्रोल पंप में भाटिया पेट्रोल पंप,गुम्बर पेट्रोल पंप रिंग रोड , गुम्बरपेट्रोल व्यापार विहार,आस्था पेट्रोल पंप,जेजे हॉस्पिटल के पास,गुरु नानक चौक पेट्रोल पंप ललित पेट्रोल पंप चांटीडीह पेट्रोल पंप, आदि पेट्रोल पम्पो में  धरना दिया ।
 
जेब में खुलेआम डाका
 
            प्रदेश  उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,  संसदीय सचिव रश्मि सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। गरीब जनता की जेब मे डाका डाल रही है।  ,महंगाई नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रायोजित है। वास्तविकता कुछ और ही है।
 
          कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमत सबसे न्यूनतम स्तर पर है। ,नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार पेट्रोल बेचे तो भारत मे अधिकतम 50 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। यही स्थिति डीजल और गैस की है। पिछले दस माह में केंद्र सरकार ने 2.94 लाख करोड़ केवल पेट्रोल से लाभ अर्जित की है। यह मुनाफाजीवी सरकार है जो जनता से  हमदर्दी नही रखती है।
 
संभल नहीं रहा देश
 
             महापौर रामशरण यादव ,विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार हर क्षेत्र में असफल है।  मोदी से देश सम्भल नही रहा है। , भाषण से राशन नही मिलता। लेकिन नरेंद्र मोदी ने मन की बात कर यही प्रयास कर रहे हैं। ,जिसका  दुष्परिणाम देश की गरीब जनता भोग रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। ,केरोसिन बाजार से गायब है।,देश की आर्थिक स्थिति 70 वर्षो में सबसे खराब स्थिति में है। ,विकास दर बांग्लादेश, भूटान का ज्यादा है। यही स्थिति रही तो देश का विषम आर्थिक मंदी के कुचक्र में जाने से कोई रोक नहीं सकता है।
 
सेंदरी में अंकित भुवनेश्वर ने खोला मोर्चा
 
                       ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलतरा ने ग्राम सेंदरी के पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन किया। अंकित और भुवनेश्वर भुवनेश्वर यादव ने कहा कि देश की जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं। कभी तो प्रधानमंत्री जनता की आवाज और आह भी सुनते। उन्हें अपने सूट बूट से फुरसत नहीं है। कोरोना मार के बीच बीज खाद का महंगा होना केन्द्र सरकार की संवेदनहीनता को जाहिर करता है। धरना प्रदर्शन में राजेन्द्र साहू, झगरराम सूर्यवंशी विशेषरूप से मौजूद थे। 
 
निरन्तर जारी रहेगा आंदोलन
 
       ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने गंगा फ्यूल्स के सामने धरना प्रदर्शनक किया। अरविन्द शुक्ला ने बताया कि रसोई गैस -पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं की बेतहाशा कीमतों में वृध्दि से महंगाई चरम पर है। अरविन्द ने कहा कि मोदी के 7 साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा हुआ है। देश मे अघोषित आपातकाल की स्थिति है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अंबानी और अडानी की कठपुतली बनकर रह गयी है। अरविन्द ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आन्दोलन पेट्रोल डीजल के दामों में कमी होने तक  निरंतर जारी रहेगा।
TAGGED:
Share This Article
close