पदयात्रा में केन्द्र सरकार को कांग्रेसियों ने बनाया निशाना..कहा..महंगाई ने जीना किया मुश्किल.. जनता ने बनाया मन..बेदखल होगी मोदी सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे के मार्गदर्शन और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की  अगुवाई में अलग अलग वार्डों में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रायपुर विधायक विकास उपाध्याय ने भी शिरकत किया। विकास उपाध्याय ने गांधी चौक में जनजागरण पदयात्रा सभा को संबोधित भी किया। 
 
 पदयात्रा टीम समेत आम जनता को अपने संबोधन में विकास ऊपाध्याय ने बताया कि महंगाई से आमजनता परेशान है । तेल और दाल के दाम आसमान छू रहे है। केन्द्र सरकार के कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। मोदी ने गरीबो की थाली से निवाला छीन लिया है। मोदी सरकार हम दो हमारे दो की होकर रह गयी है।
 
             शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है,बिलासपुर को महानगर के रूप में लगातार विकास कर रहा है। अरपा के दोनो ओर नाली निर्माण और दो बड़े बैराज का निर्माण किया जा रहा है। विजय ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर की जनता के साथ छलावा किया है। अरपा के विकास के नाम पर टेम्स नदी का सपना दिखाया।
 
                    विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार भारत की जनता के ऊपर टैक्स के ऊपर टैक्स लगा रही है। सेस टैक्स लगाकर भारत की जनता पर अतिरिक्त भार दे रही है। जनजागरण यात्रा के माध्यम से आम जनता तक मोदी सरकार की असलियत सामने लाया जा रहा है।
 
           जनजागरण रैली के अगुवाई कर रहे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि अब मोदी का प्रोपेगन्डा बहुत हो गया। जनता पूंजीपतियों के नेता नरेन्द्र मोदी को पहचान गयी है। अब दिन दूर नहीं जब भाजपा की सरकार दिल्ली से नदारद रहेगी।
 
            अरविन्द शुक्ला ने अपने संबोधन के दौरान पदयात्रा के अंतिम दिन सभी कांग्रेस जनों के प्रति आभार भी जाहिर किया। उन्होने कहा  मंहगाई से जनता लहुलुहार हो चुकी है। पदयात्रा के दौरान मंहगाई को लेकर जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबो, किसानों के हित मे लगातार फैसले लिए हैं। राज्य सरकार के कामकाज से जनता पूरी तरह संतुष्ट नजर आयी। 
 
               शहर कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक 02 के नेतृत्व में जन जागरण अभियान पदयात्रा मानसरोवर चौक से शुरू होकर गाँधी चौक में आमसभा और गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ खत्म हुआ।
 
                        रैली में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी,ब्लॉक 02 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,कार्यक्रम के संयोजक राकेश शर्मा,महेश दुबे,समीर अहमद,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,पूर्व महापौर राजेश पांडे,सीमा सोनी,राकेश सिंह,राजेश शुक्ला,अजय यादव,शेखर मुदलियार,सुनील शुक्ला,मनोज तिवारी,स्वप्निल शुक्ला,अनिल घोरे,करम गोरख,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,जावेद मेमन,शिवशंकर कश्यप,काजू महराज,वैभव शुक्ला,उमेश वर्मा,शेलेन्द्र जयसवाल,शहजादी कुरैशी, राजेश शुक्ला,रामा बघेल,मंजू त्रिपाठी,स्वर्णा शुक्ला,पुष्पा दुबे,दुर्गा मिश्रा,शहनवाज,गणेश रजक,ओम कश्यप,शशांक देवांगन,सूर्या कश्यप,आशीष गोयल, संजय सिंह चौहान,लक्की यादव,रिक्की दुबे,अर्जुन सिंह,कमलेश दुबे,अनिकेत सिंह,बद्री यादव,राजीव गुप्ता,नीलेश मांडेवार,सावित्री सोनी,सरिता शर्मा,किरण कश्यप,पिंकी बत्रा,शुभलक्ष्मी,तरु तिवारी,अजय काले,राजीव रत्न सिंह,आदि की उपस्थिति रही
close