झण्डा यात्रा में कांग्रेसियों ने लहराया तिरंगा..विजय ने कहा.52 साल नही आयी याद..देश बेचने वालों ने फिर किया शर्मसार..अब तिरंगा को भी नही छोड़ा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—कोटा ब्लाक स्थित मोहदा से शुरू होकर कांग्रेसियों की पदयात्रा नयापारा से होकर पोड़ी पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया। झण्डा यात्रा का ग्रामीणों ने ढोल ताशा के साथ स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र अमर रहे का जयघोष किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने बताया कि देश में महंगाई चरम पर है। जिन्होने 52 साल तक तिरंगा फहराया नहीं..आज वही लोग देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रहे है। देश बेचने वाले अब तिरंगा बेच रहे हैं।
                      देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आजादी की की 75 वर्ष गाठ को यादगार बनाने कांग्रेस की गौरव यात्रा गांव गांव पहुंच रही है। कांग्रेस की गौरव झण्डा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में कोटा विधानसभा के मोहदा नयापारा पोड़ी में कांग्रेसियों की पदयात्रा का ग्रामीणों ने ढोल ताशा के साथ स्वागत किया। गौरव यात्रा में स्थानीय नेताओं के साथ ग्रामीणों ने भी शिरकत किया। सभी ने जमकर तिरंगा भी लहराया।
                     पोड़ी में आयोजित आमसभा को जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान और विजय केशरवानी ने संबोधित किया।
                   विजय केशरवानी ने बताया कि हमें अपनी आजादी पर गर्व और शहीदों पर अभिमान है। भारत माता के लाखों सपूतों की बलिदान पर हमें आजादी मिली है। आजादी को अमर रखना हमारी जिम्मेदारी है। विजय ने बताया कि राहुल और सोनिया गांधी समेत पीसीसी के निर्देश पर प्रदेश के कोने कोने में झण्डा यात्रा का अभियान चल रहा है। प्रदेश के कोने कोने में पहुंचकर प्रदेश सरकार की  जनकल्याणाकारी नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के विकास में सरकार की उपलब्धियों को भी बताया जा रहा है। विजय ने बताया कि देश बेचने वालों को बताना बहुत जरूरी है कि 52 साल तक आरएसएस कार्यालय में झण्डा नहीं फहराया गया। सवाल उठता है कि अब उन्हें तिरंगा की याद क्यों सताने लगी है। देश की जनता महंगाई की मार से लहुलुहान है। मुद्दों से ध्यान भटकाने आरएसएस और भाजपा के लोग बहुत ही माहिर है।
                                कांग्रेस नेता ने बताया कि इतिहास गवाह है कि देश की आजादी में भाजपा ने नाखून तक नही कटवाया है। कांग्रेस का इतिहास बलिदानियों का रहा है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के विकास में अपना सर्वस्व अर्पण किया है। इस बात को जनता भी भली भांति समझ रही है । विजय केशरवानी ने बताया कि देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। दूसरी तरफ देश को बेचने वाल..देश की आन बान तिरंगा को बेचकर अपना झोली बेच रही है। शर्म आती है ऐसे राष्ट्रवाद पर..लेकिन कांग्रेस सरकार निशुल्क गांव से लेकर शहर तक मुफ्त में ना केवल तिरंगा बांट रही है। बल्कि विकास की नई ईबारत भी लिख रही है। 

            इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा  अध्यक्ष आदित्य दीक्षित , यासीन खान , जिला कोंग्रेस के महमंत्री गणेश कश्यप , संतोष अग्रहरी , नीरज जायसवाल , आशीष शर्मा , लक्ष्मी नारायण तिवारी (लच्छु महराज ) सुरेश चौहान , छोटे महराज, रमाकांत मरकाम , दरस सिंह श्याम , करीम खान, सहदेव सिंह , पावक सिंह , जसवंत जायसवाल , अभिषेक मिश्रा , हेंमकुमार नेताम , संतोष बघेल , मनोज साहू , मिथिलेश दास , रिंकू दीक्षित , पुष्पकांत कश्यप , जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन , उत्तम जायसवाल , संजू सिंह , कृष्णा साहू , महावीर साहू , राजेंद्र जायसवाल , अटल जायसवाल , गोवर्धन आमो , राम कुमार वैष्णव , अशोक अनंत , श्रीमती सोनू मानिकपुरी , नाजिया बेगम , अरुण कुमार दुबे , अली बाबा कश्यप, शैलेंद्र राजपूत , जोगेंद्र राजपूत , वादीर खान , रवि रावत , राजा रावत, संदीप यादव , शिवशंकर कश्यप , एवं सैकड़ों के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join Our WhatsApp Group Join Now

close