बेलतरा में कांग्रेसियों की बैठक..जिला अध्यक्ष ने दिया टिप्स..अभियान को बताया बहुत बड़ा काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष  विजय केशरवानी की अगुवाई में जोन अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में दोनों ब्लॉकों के कांग्रेस नेताओं ने शिरकत किया। बैठक को विजय केशरवानी ने संबोधित किया। केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मरकाम के निर्देश पर जोन सेक्टर अध्यक्षों को सदस्यता अभियान को सफल बनाने लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
 
                                   बेलतरा विधानसभा में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी,  विधानसभा प्रभारी शिवा मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अंकित गौरहा,पिनाल उपवेजा,राजेन्द्र साहू ने भी शिरकत किया। 
 
           राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर बेलतरा विधानसभा के दोनों ब्लॉकों का नागोई, बेलतरा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बैठक लिया। बैठक में जोन अध्यक्षों और सेक्टर अध्यक्षों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संबोधित किया। बूथ कमेटी के गठन और कांग्रेस सदस्य्ता अभियान के बारे में सभी जोन और सेक्टर अध्यक्षों से जानकारी को विजय हासिल किया। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ठ किया कि कांग्रेस सदस्य्ता से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर कभी भी कोई भी संपर्क कर सकता है। इसके लिए कांग्रेस भवन में कंट्रोल रूम में एक अलग टीम काम कर रही है। जिसे भी कांग्रेस सदस्य्ता बुक की जरूरत हो..हासिल कर सकता है। प्रदेश कांग्रेस को मिले लक्ष्य में जिला कांग्रेस का 100 प्रतिशत योगदान होगा।
 
         जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जोन और सेक्टर अध्यक्षों को सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गाँव गाँव गली गली घूमकर महिला ,पुरूष,  युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाना है। यह संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
 
          विजय ने इस दौरान बूथ कमेटियों के गठन से लेकर जोन, सेक्टर के गठन और सदस्यता के तकनीकी विषयों को पदाधिकारियों को अवगत कराया। सेक्टर और जोन में इनरोलर्स के साथ प्रभारियों की नियुक्ति भी संगठन से किये जाने का ऐलान किया। 

              विधानसभा प्रभारी शिवा मिश्रा ने  कहा कि ब्लॉक के नगरीय क्षेत्रों में पार्षद के अधिकृत प्रत्याशी, पंचायत के अधिकृत प्रत्याशी जो संगठन में सक्रिय नहीं है। सभी से निवेदन है कि अपनी भूमिका का निर्वहन करे।
 
                प्रभारी अंकित गौरहा ने कहा किपिछली बूथ, सेक्टर और जोन कमेटियों को भी सम्मान देना होगा। पिछले चुनाव के पूर्व हम बूथ, सेक्टर, जोन का काम कर चुके हैं। अब ज्यादा बेहतर और अच्छी इकाइयों के गठन की दिशा में पार्टी काम कर रही है। पंचायत चुनाव के अधिकृत प्रत्याशियों को भी संगठन में भूमिका दिए जाने की जरूरत है। 
                
        बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी,शिवा मिश्रा,अंकित गौरहा,राजेंद्र साहू,ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,महेत्तरराम कश्यप, रामरतन कौशिक और जोन अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित रहे।
close