आजादी पर्व पर कांग्रेस की गौरव यात्रा..जनता के बीच पहुंचेंगे दिग्गज नेता..क्या बताएंगे..पढ़े खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 14 अगस्त को गौरव यात्रा का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा स्तरीय प्रस्तावित आजादी की गौरव यात्रा के सफल संचालन को लेकर प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किया है।
           प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय ने बताया कि 75 किलोमीटर की पदयात्रा सभी विधानसभाओं में होगी। बिलासपुर जिले कोटा में विजय केशरवानी, बिलासपुर में विधायक शैलष पाण्डेय, तखतपुर में संसदीय सचिव रश्मि सिंह, बिल्हा विधानसभा में छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, बेलतरा में राजेन्द्र कुमार साहू, मस्तूरी में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया यात्रा की अगुवाई करेंग।
               अभय नारायण ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष से रायशुमारी कर रूट चार्ट तैयार कर पीसीसी को भेजा गया है। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में प्रभारी नियुक्त कर यात्रा की तैयारी का निर्देश दिाय है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच पहुंचेगे। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की योगदान और आजादी के बाद नये भारत का निर्माण में कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों को बताएंगे।
close