कांग्रेस का आउटरिच अभियान..कोरोना पीड़ित परिवार को मिलेगी मदद..विजय ने बताया..एक एक कोविड पीड़ितों का एकत्र किया जाएगा डाटा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना पीड़ित और उनके परिवार को राहत देने आउटरिच अभियान चलाने का एलान किया है। अभियान के तहत कोरोना से प्रभावित परिवार को मदद किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष  विजय केशरवानी ने बताया कि सभी ब्लाक अध्यक्षों को अभियान को सफल बनाने जरूरी दिशा निर्देश के साथ फार्मेट केअनुसार काम करने को कहा गया है। 
 
               जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान शुरू करने का एलान किया है। अभियान के तहत  जिला, ब्लॉक स्तर पर ऐसे सभी परिवार की जानकारी एकत्रित की जाएगी। जिन्होंने महामारी के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोया और महामारी से प्रभावित हुए है।
 
           केशरवानी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत  ब्लाक कांग्रेस कमेटी को 5 शहरी , अर्धशहरी लक्ष्य समूहों और 5 ग्रामीण लक्ष्य समूहों की पहचान करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें किसान,  कृषि श्रमिकस,खेत मजदूर, रेहड़ी, पत्री, ठेला. खोमचा , कारीगर , धोबी , लोहर, बुनकरों को  रखा गया है। कुम्हार , राजमिस्त्री और बढ़ई, स्कूल शिक्षक भी शामिल होंगे।
 
               शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ऑटो स, बैटरी और साइकिल रिक्शा चालक, प्लंबर, बिजली मिस्त्री, माली, मैकेनिक, घरेलू कामगार झाग्गी झोपड़ी में रहने वाले, डिलीवरी बॉय और स्ट्रीट वेंडर रेहर, पेट्री, ठेला, वालों को आउटरिच अभियान में शामिल करने का फैसला किया गया है।
                 
         अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों को राहत प्रदान करना है जिन्होंने कोविड महामारी के दोरान आवश्यक सेवाओं को चालू रखा हैं। लेकिन उन्हें अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में मान्यता नही मिली है। विजय ने बताया कि राहत देने के अलावा कोविड प्रभावित और मृतक परिवार के सदस्यों का डेटा भी एकत्र किया जाएगा।
 
                    जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशरवानी ने बताया आउटरीच कार्यक्रम स्थानीय नेताओं के माध्यम से कोविड प्रभावित परिवारों के दौरे से शुरू होगा। आनेवाले सप्ताह से आरम्भ  होकर 30 दिनों तक कोविड प्रभावित परिवारों के साथ कोविड- सूचना पत्रक और एसएमएस के माध्यम से सम्पर्क किया जाएगा।
close