गांव से शहर तक कांग्रेस की तिरंगा यात्रा..नेताओं ने कहा.जब देशवासी लड़ रहे थे आजादी की जंग..तब भाजपा पुरूष अंग्रेजों से मिलकर रच रहे थे साजिश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने जगह जगह झण्डा यात्रा कर जनता को आजादी का संदेश दिया। संवा्द के साथ जनता को झण्डा के महत्व के साथ साथ एकता और अखण्डता का पाठ पढाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जगह जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार की विकास परक नीतियों और योजनाओं के बारे में भी बताया। 
            शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने ब्लाक क्रमांक 04 में सांई मन्दिर रेलवे से पदयात्रा कर गुरूनानक चौक में समापन किया। पदयात्रा के पहले सांई मन्दिर पहुंचकर  शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,विधायक शैलेष पांडेय,महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन ने पूजा पाठ किया। बुधवारी बाज़ार से  बापू नगर, कासिमपारा, हेमुनगर होते हुए गुरु नानक चौक पहुंचकर पदयात्रा का समापन किया गया।
,        शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने भाजपा को दोहरी चरित्र वाली पार्टी बताया। बिहार की घटना का जिक्र करते हुए विजय ने कहा कि भाजपा ने अपने ही एलाइंस को खत्म करने का प्लान तैयार किया। फुट डालो और स्वार्थ सिद्धि करो भाजपा का मूल मंत्र है।
       शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादे किए गए वादों में से 80 प्रतिशत को पूरा कर दी है। भूपेश सरकार ने आम जनता ,विशेष कर ग्रामीण जनजीवन को ऊपर उठाने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। राजीव गांधी जी के सपने का गांव को गढ़ रहे है । 
             महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के विकास के लिए अनेक सौगाते दी है ।
 कोटा विधानसभा में पदयात्रा
कोटा विधान सभा क्षेत्र में पदयात्रा की अगुवाई छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया। इसके पहले कांग्रेसी नेताओं ने रातनपुर दरबार पहुंचकर माता महामाया का आशीर्वाद लिया। पदयात्रा  कोटा विधान सभा के  बछाली खुर्द से प्रारम्भ होकर दोनासागर , गंगासागर , बिरगहनी , सेमरा, से चपोरा में खतम हुई। 
              चन्दन यादव ने सभा को सम्बोधित किया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने घर घर तिरँगा का नारा दे रहे है। जबकि स्वतन्त्रता आंदोलन में आरएसएस और भाजपा के तत्कालीन नेताओ की भूमिका शून्य है। जब देश के युवा,मजदूर,किसान,महिलाजब ,बच्चे, विद्यार्थी  सर पर कफ़न बांधकर अंग्रेजो से लोह ले रहे थे। तब भाजपा के पितृ पुरूष  अंग्रेजो को पत्र लिखकर आंदोलन को कुचलने का साजिश कर रहे थे।
तिफरा में झण्डा यात्रा
                   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। केशरवानी ने कहा कि गांधी,तिरँगा और संविधान पर आस्था है तो गोडसे और दो रँगा को छोड़ना पड़ेगा । केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलन की उपज है। कांग्रेस ने ही देश को शून्य से शिखर तक पहुचाया है।  हमारे नेताओं की बलिदान का एक एक कतरा शामिल है। ,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस त्याग ,बलिदान और तपस्या से बनी संपत्तियों को बेचकर देश चला रहे है। ,गरीब जनता के साथ धोखा कर रहे है। अपने चन्द उद्योगपति मित्रो को उपकृत कर रहे है। 
 
            ज़िला प्रभारी चुन्नी साहू  ने कहा कि “जरा याद करो कुर्बानी ” स्लोगन भाजपा को आइना दिखाने के लिए है। तिफरा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में झण्डायात्रा को निकाला गया। पदयात्रा शारदा मंदिर पहुंचकर कांग्रेसियों ने मा काली से आशीर्वुाद  लिया। 18 कि.मी. दूरी तय कर बिजली ऑफ़िस चौक सिरगिट्टी में पदयात्रा का समापन हुआ।
close