Shani And Shukra Yuti: कुंभ राशि में बनी मित्र ग्रह शनि देव और शुक्र की युति, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग

Shri Mi
4 Min Read

Shani And Shukra Yuti-वैदिक ज्योतिष अनुसार Shani ग्रह ने कुंभ राशि में 17 जनवरी को गोचर कर लिया है और 22 जनवरी को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। जिससे कुंभ राशि में शुक्र और Shani देव की युति (Venus And Saturn Ki Yuti) बन रही है। आपको बता दें कि Shani और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस युति को ज्योतिष में बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ रहा है। वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जातने हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मकर राशि (Dhanu Zodiac)

Shani And Shukra Yuti:आप लोगों के लिए शुक्र और शनि ग्रह की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में भी बढ़ोतरी के योग हैं। आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। वहीं यह समय उन लोगों के लिए शानदार साबित हो सकता है, जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं 17 जनवरी से आप लोगों को साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हुआ है। इसलिए इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

Shani And Shukra Yuti:शुक्र और शनि ग्रह युति सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से सप्तम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आपकी पर्सनल लाइफ भी इस वक्‍त बहुत ही शानदार रहेगी। साथ ही इस समय आप लोग एक फिरोजा धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र और शनि ग्रह युति आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से तीसरे भाव में बन रही है। इस भाव में शनि देव की पॉवर बढ़ जाती है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही भाई- बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है।

वहीं इस अवधि में आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। साथ ही आप लोगों को 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए इस समय आपको करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close