अंग्रेजी मीडियम स्कूलो में प्रतिनियुक्ति आधार पर शिक्षक व कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति,07 विकासखण्ड के लिए चयन समिति का गठन

Shri Mi
3 Min Read

जशपुरनगर-कलेक्टर महादेव कावरे ने स्वीकृत नवीन स्वामी आत्मानंद, शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों हेतु संविदा वेतन, प्रतिनियुक्ति आधार पर शिक्षक एवं कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति हेतु 07 विकासखण्ड के लिए चयन समिति का गठन किया है। जिसमें मनोरा विकासखंड के लिए एसडीएम जशपुर को अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी, सीईओ मनोरा, बीईओ मनोरा, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. मनोरा और विषय विशेषज्ञ संबंधित विषय को सदस्य बनाया गया है।इसी प्रकार दुलदुला विकासखंड के लिए संयुक्त कलेक्टर जशपुर दशरथ राजपूत को समिति का अध्यक्ष एवं परियोजना अधिकारी जिला पंचायत जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. दुलदुला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. दुलदुला एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। बगीचा विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा को अध्यक्ष एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी जशपुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत बगीचा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. बगीचा एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांसाबेल विकासखंड के लिए डिप्टी कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय को अध्यक्ष एवं रोजगार अधिकारी जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. कांसाबेल एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। फरसाबहार विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार को अध्यक्ष एवं जिला कोषालय अधिकारी जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार,  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. फरसाबहार एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।

कुनकुरी विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी को अध्यक्ष एवं लेखापाल जिला पंचायत जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. कुनकुरी एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। पत्थलगांव विकासखंड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव को अध्यक्ष एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पत्थलगांव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. पत्थलगांव एवं संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close