corona-19ः मेयर ने किया मास्क वितरण..कराया सोडियम क्लोराइड का छिड़काव..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
 
बिलासपुर—मेयर रामशरण यादव ने एसबीआई कलेक्टोरेट ब्रांच के सामने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। मेयर के निर्देश पर एसबीआई कलेक्टोरेट ब्रांच समेत निगम कार्यालय और विभिन्न चौक चौराहों, सिटी बस और सामुदायिक जगहों को दवा का छिड़काव कर संक्रमण रहित कराया।
 
                नोबेल कोरोना वाइरस से एहतियात के तौर पर निगम प्रशासन लगातार कार्यवाही कर लोगो को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में  शनिवार सुबह एसबीआई कलेक्टोरेट ब्रांच के सामने लोगों के बीच मेयर रामशरण यादव ने मास्क का वितरण किया।
 
                 मेयर  यादव ने कोरोना से बचने लोगों को पूर्ण एहतियात बरतने के निर्देश दिए। रामशरण यादव के निर्देश पर एसबीआई कलेक्टोरेट ब्रांच, निगम कार्यालय, चौक चैराहो, सिटी बस और सामूहिक जगहों में दवा का छिड़काव कर संक्रमण रहित किया गया।
 
          मेयर रामशरण यादव ने कहा कि बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। 0 भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने का हर संभव प्रयास किया जाए।  मास्क का उपयोग करने के साथ बार बार हाथ साबुन या लिक्विड शॉप से अच्छी तरह धोएं। इसके  अलावा हर बीस मिनट में सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
 
                 यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव की लड़ाई में शहर वासियों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर निगम के स्वास्थ कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close