जिले में कोरोना ने फिर मारा शतक..109 मरीजों की हुई पहचान..बिलासपुर में मिले 99 पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— रविवार को जिले में कुल 109 मरीज पाए गए हैंं। अकेले बिलासपुर शहर में 99 मरीजों की पहचान की गयी है। बिल्हा और कोटा क्षेत्र में एक भी मरीज नहीं पाये गए है। फिलहाल मरीजों की लगातार वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने लोगों को होली के दौरान संयम रखने के साथ शासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बिलासपुर शहर में रविवार को एक कम 100 मरीजों की पहचान की गयी है। जिले मे कोरोना मरीजों की संख्या 109 दर्ज की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को बिल्हा, बोदरी और कोटा में एक भी पाजीटिव नहीं मिला है। पूरे जिले में कुल 71 पूरूष और 38 महिलाए पाजीटिव पायी गयी है।

                स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मस्तूरी में 6 पुरूष और एक महिला मरीज समेत कुल 7 कोरोना संक्रमित मिले है। तखतपुर में तीन पुरूष मरीजों का पता चला है।

TAGGED:
close