कोरोना विस्फोटः1136 मरीजों की पहचान..नहीं रूक रहा मौत का सिलसिला..36 ने तोड़ा दम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर– गुरूवार को जिले ने संक्रमितों का फिर रिकार्ड तोड़ा है। कुल 1136 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 36 लोगों की मौत ईलाज के दौरान हुई है।
 
                  गुरूवार को जिले में आरटीपीसीआ परीक्षण में 1136 लोगों को संक्रमित पाया गया है। हमेशा की तरह जिले में सर्वाधिक मरीजों की संख्या बिलासपुर शहर में दर्ज किया गया है। बिलासपुर में कुल 766 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि बोदरी नगर पंचायत में पाए गए मरीजो की संख्या चार है।
     
               स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में बताया कि गया है। बिलासपुर में सर्वाधिक 472 पुरूष और 294 महिला मरीज मिली है। संक्रमण मामले में दूसरे नम्बर पर बिल्हा का स्थान है। 129 में 67 पूरूष और 62 महिला मरीज हैं। कोटा में पाए गए मरीजों की संख्या 98 है। इसमें 55 पुरूष और 43 महिलाएं शामिल है।
       
                  संक्रमण के मा्मले में जिले में तीसरा स्थान मस्तूरी का है। यहां 102 में 64 पुरूष और 38 महिलाएं संक्रमित पायी गयी है। तखतपुर में 25 मेल और 12 फीमेल को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 37 है। बोदरी में सर्वाधिक कम मात्र चार मरीज ही मिले हैं।
 
                जिले के अलग अलग अस्पतालों में कोरोना इलाज के दौरान कुल 36 लोगों की जान गयी है। इसमें सर्वाधिक मौत बिलासपुर जिले से 22 लोगों की हुई है। जबकि जिले के बाहर के 14 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
 

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close