बिलासपुर जिला में कोरोना का कहर बरकरार.. संक्रमितों की संख्या 441 पार..शहर में 383

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सोमवार को बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का तीसरी लहर में नया रिकार्ड बना है। कुल 441 पाजीटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ज्यादतर संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में हो रहा है। स्वास्थ्य महकमा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।
        
                     स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिलासपुर जिले मेे कुल 441 संक्रमित पाए गए हैं। सर्वाधिक संक्रमित बिलासपुर शहर में 383 दर्ज किया गया है। इसमें 222 पुरूष और 161 महिला संक्रमित शामिल हैं। मस्तूरी में संक्रमितों की दर्ज संख्या 37 है। टेस्ट रिपोर्ट  24 पुरूष और 13 महिला संक्रमित शामिल है।  
 
           बिल्हा में एक पुरूष समेत पाजीटिव की संख्या सात है। जबकि कोटा में 5 पुरूषों के साथ 4 महिलाएं संक्रमित मिली है। तखतपुर में 4 पुरूष और एक महिला संक्रमित की जानकारी है। जिले में 256 पुरूष और 185 महिलाओं को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 441 है।
close