कोरोना ने किया सन्डे खऱाब..जिले में 283 मरीजों की पहचान…बिलासपुर शहर का कम नहीं हो रहा आंकड़ा…खतरा बरकरार. पाए गए 219 पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-रविवार को जिले में 283 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। अकेले बिलासपुर में 219 मरीज पाए गए हैं। जिले में सर्वाधिक मरीज बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र में शून्य पाए गए हैं। वहीं बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने गाइड लाइन का सख्ती पालन करने को कहा है। साथ ही कार्रवाई की भी बात कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           बिलासपुर जिलेवासियों का कोरोना इस बार भी सण्डे खराब किया है। बावजूद इसके लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। कलेक्टर ने गाइड लाइन पालन करने और कराने का सख्त आदेश दिया है। साथ ही कार्रवाई की बात कही है।

          बताते चलें कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि जिले में कुल 283 पीजीटिव की पहचान हुई है। अकेले बिलासपुर शहर में मरीजों की संख्या 219 के पार है। इसमें महिलाओं की संख्या 94 और संक्रमित पुरूषों की संख्या 125 है।

                        बिल्हा ब्लाक में कुल 20 मरीजों में कोरोना पाजीटिव के लक्षण मिले हैं। महिला मरीज 9 और 11 पुरूष मरीजों की पहचान हुई है। कोटा में 5 पुरूष और 4 महिला मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 9 है।मस्तूरी में 7 पुरूष और 9 महिला मरीजों के साथ 16 लोग जांच के दौरान संक्रमित मिले है।

            तखतपुर में पाए गए मरीजों की संख्या 19 है। इसमें 16 पूरूष और 3 महिला मरीज शामिल हैं। इस तरह जिले में पाए गए 283 मरीजों में 164 पुरूष और 119 महिला मरीजों की पहचान हुई है।

Share This Article
close