Bilaspur कोरोना विस्फोटःशहर में डबल सेन्चुरी..3 सौ पार हुआ जिले का आंकड़ा..175 पुरूष और महिला संक्रमितों की संख्या रिकार्ड 135 पहुंचा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- कोरोना का दूसरा लहर धीरे धीरे शहर की आबादी के अन्दर तक पहुंच गया है। गुरूवार को जिले में कुल 309 मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब  तक हासिल आंकड़ों के अनुसार महिला मरीजों की संख्या 135 और पुरूष संक्रमितों की संख्या 175 हो गयी है।बिलासपुर में कोरोना ने धीरे धीरे अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरूवार को विस्फोटक स्थिति देखने को मिली। अकेले बिलासपुर में कोरोना के कुल 233 मरीज पाए गए हैं। जबकि जिले का आंकड़ा 309 के पार है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बिल्हा क्षेत्र में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसमें महिला-और पुरूषों की संख्या 14- 14 है। कोटा में पाए गए कुल 9 मरीजों में पुरूष रोगियों की संख्या 4 और महिलाओं की पांच है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              मस्तूरी में कुल 17 मरीज पाए गए हैं। इसमें और पुरूषों का 9 और महिलाओं की संख्या 8 शामिल है। तखतपुर में कुल 19 मरीज मिले हैं । यहां सर्वाधिक 11 महिला मरीज है। बोदरी में मात्र एक पुरूष मरीज मिला है। 

                       स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अकेले बिलासपुर शहर में पाए गए महिला और पुरूष मरीजों की संयुक्त संख्या 233 है। इसमें महिलाओं का आंकड़ा 96 जबकि संक्रमित पुरूष मरीजों की संख्या 137 है। 

कलेक्टर ने दिया निर्देश

            कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने कहा कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घर निकलें। जब भी निकले शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नजर आएं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर टीका लगवाएं। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

close