नहीं रूक रहा कोरोना विस्फोट..जिले में पाए गए 594 पाजीटिव..बिलासपुर शहर में आंकड़ा 443 पार..एक ही दिन में एक दर्जन से अधिक की मौत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— जिले में कोरोना विस्फोट बदस्तूर जारी है। बुधवार को जिले में कुल 594 से अधिक मरीजों का पता चला है। अकेले बिलासपुर शहर में पाजीटिव का आंकड़ा 443 के पार चला गया है। इलाज के दौरान एक दर्जन से अधिक मरीजों की मौत की जानकारी मिली है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को कुल 594 मरीजों की जानकारी मिली है। अकेले बिलासपुर शहर में 443 से अधिक मरीज पाए गए हैं। इसमें महिला मरीजों की संख्या 181 से अधिक है। जबकि पुरूष मरीजों का आंकड़ा 262 है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बिल्हा में कुल 54 मरीज मिले है। पुरूष मरीजों की संख्या 29 और महिलाओं की संख्या 25 है। कोटा में 18 मरीज पुरूष और 15 महिला मरीज समेत कुल 33 मरीज मिले है। मस्तूरी में 50 मरीजों की जानकारी मिली है। इसमें 32 पुरूष और 18 महिलाएं हैं। तखतपुर में 8 पुरूष और 5 महिलाओं को मिलाकर कुल 13 पाजीटिव की जानकारी है।हमेशा की तरह बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना पाजीटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अलग अलग अस्पतालों में चल रहे कोरोना इलाज के दौरान कुल 15 कोरोना मरीजों की मरने की भी जानकारी सामने आयी है।

close