कोरोना संक्रमण ब्लास्टःआंकड़ा 594 पार..जिले के अलग अलग अस्पतालों में 9 संक्रमितों की मौत..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिले में कोरोना ब्लास्ट थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा 594 को पार कर गया है। साथ ही अलग अलग अस्पतालों में देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
                         गुरूवार को जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 594 को पार गया है। हमेशा की तरह बिलासपुर शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
 
                                        जानकारी के अनुसार शहर के अलग अस्पतालों में इलाज के दौरा्न 9 संक्रमितों की मौत हुई है। मरने वाले  मरीजों में 6 बिलासपुर जिला जबकि 3 मरीज कोरबा, कवर्धा और जीपीएम जिले से हैं। जानकारी के अनुसार कोविड अस्पताल में 4, रेलवे अस्पताल में 2, ओंकार अस्पताल, सीआरपीएफ कैम्प अस्पताल और एसकेबी हास्पिटल में एक एक मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई है।
 
1. जान जेकब निवासी उम्र 87 साल..निवासी क्रांति नगर..रेलवे अस्पताल में मौत
2.अनिता चन्द्राकर उम्र 50 साल..निवासी पेन्ड्री कवर्धा…ओंकार हास्पिटल
3.गुलापा बाई…उम्र 60 साल  निवासी….कोरबा….कोविड हास्पिटल
4.शाहजहां खान..उम्र 72 साल निवासी..चांटीडीह..सीआरपीएफ कैम्प हास्पिटल भरनी
5.बाबूलाल ..निवासी…हेमूनगर… रेलवे अस्पताल बिलासपुर
6.ईश्वर प्रसाद लहरे उम्र 62साल..निवासी…यदुनन्दन नगर..एसकेबी हास्पिटल
7. सविता गंधर्व उम्र 39 साल..निवासी महामाया पार्क मंगला…कोविड हास्पिटल
8. सतोषी वस्त्रकार..उम्र 50 साल..निवासी भर्रीडांड मरवाही..कोविड अस्पताल
9..विनोद श्रीवास्तव..उम्र 84 साल..निवासी कुदुदण्ड… कोविड अस्पताल
 

TAGGED: , ,
close