Google search engine

तीसरी लहर में कोरोना ने बनाया रिकार्ड..जिले में 111 मरीज संक्रमित..बिलासपुर में 92 पाजीटिव

बिलासपुर—- तीसरी लहर में कोरोना ने पहली बार जिले में 100 का आंकड़ा पार किया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 111 मरीज जिले में संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अकेले बिलासपुर में ही 92 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में पाए गए कुल मरीजो में पुरूष मरीजों की संख्या 55 जबकि पायी गयी महिला मरीजों की संख्या 56 बताया जा रहा है। 

Join WhatsApp Group Join Now

              कोरोना के तीसरी लहर में जिले में पाए गए कुल मरीजों की संख्या 100 को पार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को कुल 111 मरीज पाए गए हैं। यद्यपि स्वा्स्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीम पूरी तरह से तैयार है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

                        सोमवार को कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या बिलासपुर से है। शहर में सर्वाधिक 92 मरीज संक्रमित मिले है। इनमें महिलाओं की संख्या 42 और पुरूषों की 50 है। बिल्हा में दो पुरूष और 5 महिलाओं को मिलाकर कुल सात कोरोना के मरीज मिले हैं। तखतपुर में पाए गए कुल 9 मरीजों में दो पुरूष और सात महिलाएं शामिल हैं।

                                   कोटा में एक महिला और एक पुरूष को मिलाकर दो मरीज मिले हैं। मस्तूरी में मात्र एक महिला मरीज की जानकारी है। जबकि नगर पंचायत बोदरी कोरोना प्रकोप से हाल फिलहाल आंकड़ों के अनुसार पुरी तरह सुरक्षित है।

close
Share to...