बिलासपुर में भी कोरोना रिटर्न..शहर में मिले 71 मरीज..जिले में 76 पाजीटिव ..जिला प्रशासन की लोगों को चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बिलासपुर में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या 76 पार हो गयी है। पाए गए मरीजों में महिलाओं की संख्या 36 और पुरुष मरीज 40 हैं। जिला प्रशासन ने आम जनता को सख्त निर्देश दिया है कि इसके पहले कोरोना का स्वरूप बिगड़े। लोग शासन के निर्देशों की कड़ाई से पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को कुल 76 कोरोना मरीज पाए गए हैं। बिल्हा में एक पुरूष मरीज की पहचान की गयी है। जबकि बोदर नगर पंचायत में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है।

                                कोटा में एक महिला मरीज को रिपोर्ट में पाजीटिव पाया गया है। तखतपुर में दो महिला मरीज मिली है। मस्तूरी में एक मात्र पुरूष मरीज का नाम सामने आया है।

           स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव की संख्या बिलासपुर शहर में दर्ज की गयी है। शहर में कुल 71 मरीज पाए गए हैं। इसमें 33 महिला और 38 पुरूष मरीज शामिल हैं।

                   जिला प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश दिया गया है कि लोग शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। सोशल डेस्टेंसिग बनाए रखने के साथ ही मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।     

close