रायपुर में कोरोना अब भी बेकाबू..9 मरीजों की मौत..बिलासपुर में 288 संक्रमितों की पहचान में

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश में मंगलवार को कुल 5614 मरीजों की पहचान हुई है। सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या रायपुर में 1499 दर्ज किया गया है। दुर्ग में कुल 734 मरीज मिले हैं। मंगलवार को रायगढ़ तीसरा सबसे संक्रमित जिला दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को कुल 1499 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। दूसरे और तीसरे स्थान पर दुर्ग और रायगढ़ जिला का नाम है। मंगलवार को दुर्ग, बालोद, रायपुर, धमतरी,बालौदा बाजार,बिलासपुर में एक एक की संख्या में कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि कोरबा जिले में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत की खबर है।

 बिलासपुर जिले की स्थिति

         जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 288 संक्रमितों की पहचान की गयी है। बिलासपुर शहर में पाए गए संक्रमितों की संख्या 226 दर्ज किया गया है। दर्ज संख्या में 96 महिलाएं शामिल है। जबकि पुरूषों की संख्या 130 है। मस्तूरी में 17 पुरूष और 8 महिलाओं को मिलाकर पाए गए संक्रमितों की संख्या 25 है।बिल्हा में 9 पुरूष और 8 महिला मरीजों को मिलाकर 19 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।तखतपुर में 13 संक्रमितों में 8 पुरूष शामिल है। जबकि कोटा में दर्ज संक्रमितों की संख्या 7 है। इसमें 5 पुरूष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

बिलासपुर जिले की स्थिति

close