corona updateःमंगलवार को कोरोना से 4 की मौत..5476 मिले नए मरीज..राजधानी में 1785 और बिलासपुर में 412 संक्रमित पाए गए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मंगलवार को रायपुर,बिलासपुर दुर्ग समेत सभी जिलों को मिलाकर मंगलवार को कुल 5476 नए मरीज पाए गए हैं। इसमें 1837 से अधिक लोगों का होमाआइसोलेश किया गया है। हमेशा की तरह मंगलवार को भी कोरोना संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या रायपुर में है। जबकिबिलासपुर में 412 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल 96 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  

.

               मंगलवार को प्रदेश में कुल 5476 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1837 लोगों को इलाज के साथ होमआइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 96 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों की संख्या 1785 रायपुर में मिले हैं। दुर्ग में 800 और बिलासपुर में 412 नए मरीज मिले हैं।

बिलासपुर में पाए गए नए मरीजों की संख्या

  जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिलासपुर जिले में कुल 412 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिलासपुर शहर में सर्वाधिक 368 नए मरीजो की पहचान हुई है। इसमें पुरषों की संख्या 228 और महिलाओं की संख्या 140 से अधिक है। बिल्हा में 13 पुरूष और 4 महिलाओं समेत 17 संक्रमितों की पहचान हुई है। तखतपुर में 8 पुरूष और 3 महिला समेत 11 केस दर्ज हुए हैं।

               मस्तूरी में कुल 10  लोगों को टेस्ट में पाजीटिव पाया गया है। कोटा में पांच पुरूष और 1 महिलाओं को मिलाकर कुल  6 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TAGGED: , ,
close