निगम ने भी खोला राहत का दरवाजा..6 आश्रितों को थमाया अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश..मेयर ने कहा मुख्यमंत्री का निर्देश..सरकार पीड़ितों के साथ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कोरोना से मरने वाले परिवार के परिजनों के लिए निगम ने राहत का दरवाजा खोला है। मेयर के हाथों 6 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश दिया गया है। नियुक्ति आदेश दिए जाने के बाद मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्पष्ट निर्देश है कि पीडित परिजनों के साथ कदम कदम पर सरकार का सहयोग हमेशा रहेगा। 
 
                       महापौर रामशरण यादव ने कोरोना से मरने वाले  6 निगम कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सभापति श्ोख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।
 
            मेयर रामशरण यादव ने कहा कि बीमारी, दुर्घटना में हमने अपने विभाग के कई होनहार कर्मचारियों को असमय खोया है। निश्चित रूप से भरपाई असंभव है। विभागीय प्रक्रिया के तहत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आज अनुकम्पा नियुक्ति आदेश दिया गया है। सभी कर्मचारियों से अपेक्षा करता हूँ कि अपने पिता परिजनों के आदर्शो पर चलकर निष्ठापूर्वक इमानदारी से कार्य करेंगें।
 
           मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियमों को शिथिल करते हुए सभी विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश दिया है। साथ ही सीएम ने सख्त निर्देश भी दिया है कि आश्रितों को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्त का आदेश दिया जाए। इसी क्रम में आज मृतक 6 कर्मचारियों के आश्रितो को नियुक्त पत्र दिया गया।
 
               निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार  6 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश दिया गया है। कुछ आवेदन अभी भी लंबित है। अतिरिक्त पद सृजित करने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही अनुकम्पा नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।
 
अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले आश्रितों के नाम
 
            अभय श्रीवास्तव, माता स्व.पद्मा श्रीवास्तव,मिथून मित्रा, पिता स्व.श्री अशोक मित्रा ,प्रशांत शर्मा, पिता स्व. सतीश शर्मा को स्वच्छता पर्यावेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। नितेश राव मदने, पिता स्व.श्याम राव मदने को सहायक ग्रेड 3 के पद की जिम्मेदारी दी गयी है। दीपमाला, माता स्व.नर्मदा बाई, अब्दुल रसूल, पिता स्व.अब्दुल अजीज खान को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर नियुक्त आदेश दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close