VIDEOः सुबह- सुबह निगम ने चलाया बुलडोजर..तैयबा,बजरंग,ईदगाह चौक साफ..मेयर सभापति ने कहा..आदेश का पालन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— अल सुबह आज निगम अमला  का जेसीबी तीन बड़े चौक पर चला। देखते ही देखते चौक का आकार बड़ा हो गया। इस दौरान तनाव की स्थिति को देखते हुए निगम अमला के साथ पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात नजर आया। कार्रवाई के दौरान मेयर और सभापति भी मौजूद नजर आए। दोनो नेताओं ने कहा कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद किया गया है। शहर के सभी चौक चौराहों का आईलैण्ड छोटा किए जाने का आदेश है। इसी क्रम में कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पूर्व नियोजित रणनीति के तहत आज अल सुबह निगम अमला ने अतिक्रमण अभियान के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले मगरपारा चौक से भारतीय नगर की तरफ जाने वाली तालापारा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बताते चलें कि करीब दो सप्ताह पहले मगरपारा चौक स्थित भगवान की हनुमान प्रतिमा को हटाकर आईलैण्ड को छोटा किया गया था। कार्रवाई के दौरान प्रशासन को भारी तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए निगम और प्रशासन ने तनाव की स्थिति से निपटने सुबह सुबह अभियान चलाया। मेयर और सभापति ने कहा कि अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला।

 कहां कहां हुई कार्रवाई

     निगम ने एक साथ आज तालापारा स्थित तैयबा चौक और आगे बजरंग चौक में कार्रवाई की है। इसके अलावा ईदगाह चौक में बड़े आईलैण्ड को हटाया गया।

                  अनुमान लगाया जा रहा था कि तैयबा चौक और बजरंग चौक हटाते समय पुलिस और निगम को विरोध का सामना करना पड़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसा निगम  और पुलिस प्रशासन की कुशल रणनीति और स्थानीय लोगों के सहयोग से संभव हुआ। इस दौरान तैयबा चौक के साथ बजरंग चौक को तोड़ा गया।

कोर्ट का आदेश..मेयर

               मौके पर मौजूद मेयर रामशरण यादव ने बताया कि निगम प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है। कार्रवाई के दौरान सभी का समर्थन मिला। कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि हादसा रोकने चौक का आईलैण्ड छोटा किया जाए। मेयर ने बताया कि बडा आईलैण्ड होने से लोगों को आवागमन के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटा आईलैण्ड होने से हादसों से टला जा सकता है।मेयर ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई कमोबेश शहर के सभी चौक चौराहों में चलाया जाएगा।

किसी प्रकार का तनाव नहीं..सभापति 

               निगम सभापति ने बताया कि तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण हुई। लोग समझदार हैं..उन्हें पता है कि सड़क चौड़ी होने और बेवजह बीच सड़क में निर्माण का खामियाजा जनता को भी भुगतना पड़ेगा। तैयबा चौक के लोगों ने मिलकर चौक को हटाने में सहयोग किया। इसी तरह बजरंग चौक स्थित लोगों ने मिलकर चबूतरा हटाया। निगम सभापति ने बताया कि दो दिन पहले ही नेहरू चौक में एक बच्ची की हादसे में मौत हो गयी। हम बिलकुल नहीं चाहेंगे कि इस प्रकार के हादसे की पुनरावृत्ति हो।

Share This Article
close