निगम उपचुनावः हम सपना नहीं दिखाते..सपनों को साकार करते हैं..जनसम्पर्क अभियान में कांग्रेस नेताओं ने कहा..अनिता को मिलेगा जनता का प्यार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- नगर निगम पार्षद उप चुनाव में प्रचार प्रसार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार दोपहर वार्ड क्रमांक 16 ,विष्णु नगर में  कांग्रेस प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप के पक्ष में विधायक और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई वार्ड मे जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। विधायक शैलेष पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, जावेद मेमन समेत संगठन के पदाधिकारियों ने प्रत्याशी को  अनिता हिमांशु कश्यप के लिए वोट मांगा। इसके पहले सभी कांग्रेसियों ने पार्षद के साथ मंदिर पहुंचकर मातारानी से आशीर्वाद भी मांगा। 
              नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, मेयर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, जावेद मेमन समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अनिता कश्यप के साथ वार्ड भ्रमण किया। 9 जनवरी को होने वाले उप चुनावन में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए जनता जनार्दन से कांग्रेसियों ने आशीर्वाद मांगा। 
  
                   विधायक,मेयर,शहर अध्यक्ष समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने जन सम्पर्क अभियान के पहले सभी कांग्रेसी शेफर स्कूल के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद सभी नेता शेफर स्कूल से होकर  कुदुदंड की ढलान गली से होते हुए मिलन चौक ,चांदनी चौक ,यादव मोहल्ला, पानी टँकी, ऑफिसर्स कालोनी ,27 खोली होते हुए मंगलागली से प्रत्याशी अनिता कश्यप के घर तक पहुंचे। ,
 
          शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर के मंत्रित्वकाल मे शहर को विकास से 15 साल तक दूर रखा गया। यदि पूर्व मंत्री चाहते तो बिलासपुर का चहुमुंखी  विकास होता। लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ टेम्स नदी का पुलाव पकाया। मच्छर मुक्त -धूल मुक्त शहर  बनाने का सब्जबाग दिखाया। सीवरेज जैसी योजनाओं से जनता त्राहि त्राहि करने लगी। लोग सिवरेज के गठ्ठे में गिरते रहे। ,हाथ-पैर तोड़वाते रहे ,शहर में सीवरेज की धूल से बच्चों में वृद्धो में श्वांस सम्बन्धित बीमारी होने लगी। लेकिन पूर्व मंत्री के पास जनता के लिए समय भी नहीं था। अब चुनाव को एक साल बाकी है। पूर्व मंत्री शहर में विकास ढूंढने निकले है। 
              विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि  वार्ड 16 में विकास की अपार संभावनाएं है। पूर्व वार्ड प्रतिनिधियों ने समुचित कार्यवाही या प्रयास नही किया। वार्ड 16 का भगौलिक वातावरण क्षेत्रवार अलग अलग । ,कहीं पर उच्च शिखर है तो कहीं पर मैदानी या गहराई लिए हुए है। प्लानिंग के तहत वार्ड विकास करना जरूरी है। अनिता कश्यप की जीत के बाद निगम प्रशासन वार्ड के विकास को लेकर रणनीति तैयार करेगी। मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही विकास की नई ईबारत पर काम किया। अनिता पढ़ी लिखी है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि विकास के लिए क्या कुछ करना है। सभी लोग जानते हैं कि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल का बिलासपुर  और अरपा के प्रति गहरा अनुराग है। कुदुदण्ड की बसाहट अरपा तट पर है। जाहिर सी बात है कि अरपा के साथ कुदुदण्ड का विकास भी तेजी से होगा।
 महापौर रामशरण यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही शहर को सबसे बड़ी सौगात मिली है। अरपा नदी पर दो बैराज और दोनों ओर सड़के बनाने का काम शुरू हो गया है। इसका फायदा सबसे पहले कुदुदंड के निवासियों को होगा। यहा आज भी नदी के किनारे सब्जी ,भाजी लगाकर जीवन यापन किया जाता है।बैराज बनने से पानी की सुविधा बढ़ जाएगी। सड़क बनने से लोगो को आवागमन में सुविधा होगी..,व्यापार बढ़ेगा। अनिता की जीत के साथ वार्ड 16 को विकास की गति मिलेगी। 
 जन सम्पर्क अभिायन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, उपाध्यक्ष वाणी राव, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, शेख नजीरुद्दीन,नरेंद्र बोलर,वार्ड प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप, राकेश शर्मा, जावेद मेमन, अभय नारायण राय, विष्णु यादव,महेश दुबे,ऋषि पांडेय,रतन कश्यप,शेखर मुदलियार, हिमांशु कश्यप, रेहान रज़ा, नवीन तिवारी, शंकर कश्यप,रवि चतुर्वेदी, अखिलेश बाजपेयी, प्रदीप नारंग,मनीष सिंह, त्रिवेणी भोई,ओम कश्यप, सीमा घृटेश। शिवा मिश्रा,सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला,अजय यादव,मनीष गरेवाल,भरत कश्यप,अरविंद शुक्ला,मोती ठारवानी,शहज़ादी कुरैशी, शेख असलम,सूरेश टण्डन,रामशंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल,अज़रा खान,सुभाष ठाकुर, सुबोध केसरी,काशी रात्रे,पंचराम सूर्यवंशी,शिल्पी तिवारी, पिंकी बतरा, चित्र लेखा कंस्कार,किरण तिवारी,अनुराधा राव,पूर्णिमा मिश्रा,अन्नपुर्णा ध्रुव,उतरा सक्सेना,अनिल गुलहरे, अजय काले, राजेन्द्र वर्मा,जिग्नेश जैन,कमल गुप्ता,मनोज शर्मा,मनोज शुक्ला,अर्जुन सिंह,अजय पन्त समेत स्थानीय लोगों ने शिरकत किया।
close