निगम का ताबड़तोड़ अभियान..भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद..हजारों रूपयों का जुर्माना..कमिश्नर ने कहा..करें थैला का प्रयोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…रविवार को नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज़ प्लाॅस्टिक के ख़िलाफ अभियान चलाकर बाजार में हड़कम्प मचा दिया। नगर टीम से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी से अब तक पूरे शहर में प्लाॅस्टिक रखने वाले दुकानदारों से भारी मात्रा में प्लाॅस्टिक जब्त कर भारी मात्रा में जुर्माना भी वसूला गया है। 
                 रविवार को नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर व्यापारियों से 16 किलो से अधिक प्लाॅस्टिक जब्त किया है। टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले व्यापारियों से 13 हज़ार रूपयों से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। अब तक की कार्रवाई में निगम ने  कुल 41 किलो से  अधिक प्लाॅस्टिक जब्त कर 62 हजार रूपया वसूल किया है।
 
               निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने बताया कि  प्रतिबंधित होने के बावजूद स्वच्छता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लाॅस्टिक का उपयोग लगातार किया जा रहा है। निर्देश का पालन समुचित तरीके से नहीं किए जाने की स्थिति में नगर निगम टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सिंगल यूज़ प्लाॅस्टिक रखने वाले दुकानों और स्ट्रीट व्यापारियों के ख़िलाफ लगातार अभियान चलाया है। साथ ही आम जनता समेत व्यापारियों  को प्लाॅस्टिक उपयोग की जगह कपड़े या जूट से बने थैले का उपयोग करने का निर्देश भी दिया जा रहा है।निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
 
                           रविवार को निगम टीम ने  शहर के अलग अलग स्थानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की है। सिंगल यूज़ प्लाॅस्टिक रखने वालों से भारी भरकम जूर्माना भी वसूला गया है। आम जनता से निवेदन किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर हम पर्यावरण और स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लाॅस्टिक की जगह कपड़े  या जूट के थैले का प्रयोग करें। पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close