बार से चोरी कर बेच रहा था शराब…कर्मचारी गिरफ्तार,,पांच लोग कोर्ट में पेश

motar cycle 2बिलासपुर— आईपीएस शलभ सिन्हा की अगुवाई में बीती रात तारबाहर पुलिस ने इंदिरा चौक स्थित शिवम् बार के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी शिवम् बार का शराब अवैध रूप से लोगों को सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के साथ चार अन्य लोगों को भी पकड़ा है। आरोपी समेत चारों से पूछताछ के बाद चारों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                     स्पेशल पुलिस सेल प्रभारी आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार मुखबिर से जानकारी मिल रही थी कि शिवम् बार का कर्मचारी चोरी छिपे बार का शराब बेच रहा है। मामले में तारबाहर थाना को सूचित किया गया। बीती रात फिर जानकारी मिली कि बार कर्मचारी राकेश यादव दुकान से शराब बाहर सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब दो बजे रात्रि आरोपी राकेश यादव को अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ धर दबोचा।

                                पुलिस टीम ने शराब के साथ आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की। इसके पहले मौके से चार अन्य लोगों को भी पकड़ा गया। चारों ने बताया कि वे लोग ना तो मामले में शामिल हैं। ना ही बार से उनका कोई संबध है। बावजूद इसके आरोपी समेत चारों को तारबाहर थाना लाकर पूछताछ हुई। आरोपी राकेश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ जिला लुंडा गांव का रहने वाला है। शिवम् बार में कर्मचारी है।

       शलभ सिन्हा ने बताया कि राकेश की उम्र 21 साल है। पकड़े गए चार अन्य आरोपियों का नाम सारंग ध्रुव,राजकुमार यादव,रोहित आसाटी और भीम सिंह है। पांचो को धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...