अश्लील सीडी केस में विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज

Vinod-620x400रायपुर।छत्तीसगढ़ सीडी कांड में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। डेढ़ घंटे की बहस के बाद जज ने बेल पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट ने विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया।इससे पहले अदालत में वकील फैजल रिजवी और सुदीप श्रीवास्तव ने आरोपी विनोद वर्मा की तरफ से पक्ष रखा। कोर्ट बचाव पक्ष की सफाई से संतुष्ट नहीं हुआ।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
                                        विनोद वर्मा के वकील ने कहा कि अब वो सेशन कोर्ट में जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने पत्रकार विनोद वर्मा को इस महीने की 27 तारीख को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक वर्मा से पांच सौ की संख्या में अश्लील सीडी, पेन ड्राईव, लैपटॉप, डायरी और अन्य सामान बरामद किया गया था।वर्मा की गिरफ्तारी होते ही सीडी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
cfa_index_1_jpg
                                  मंत्री मूणत ने इसे कांग्रेस का कारनामा बताते हुए वर्मा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया था। मंत्री मूणत ने सेक्स सीडी को फर्जी बताया है और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सीडी मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close