covid-19ः विधायक ने किया औचक निरीक्षण..परिस्थितियों का लिया जायजा..कलेक्टर को समस्याओं से कराया अवगत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय जनता कर्फ्यू के एक दिन पहले औचक शहर के महत्वपूर्ण अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मेयर रामशरण यादव ने नेहरू चौक में निगम अमले के साथ मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया।
 
                 नगर विधायक शैलेष पाण्डेय आज औचक स्वास्थ्य सुविधआओं का जायजा लेने सिम्स,जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल पहुंचकर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। इस दौरान कोरोना से निपटले के लिए तैयारियों को कहीं खुशी जाहिर की तो कहीं जरूरी दिशा निर्देश दिया।
   
                                 शैलेष पाण्डेय ने सिम्स पहुंचकर वार्डों के सभी मरीजों के अलावा खासकर चिकित्सकों से बातचीत की। पाण्डेय ने इस दौरान आइसोलेशन वार्ड का भी जायजा लिया। साथ ही तैयारियों को देखकर संतोष जाहिर किया। इस दौरान विधायक ने कोरोना वायरस से सावाधानी को लेकर चिकित्सकों को कुछ हिदायतें दी।
 
              विधायक ने जिला अस्पताल का भी भ्रमण किया। इसके अलावा शैलेष पाण्डेय रेलवे अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों से बातचीत की। पाण्डेय ने सभई से निवेदन किया कि  शासन और प्रशासन और डॉक्टरों की सूचनाओं का पालन किया जाए। उन्होने बताया कि कोरोना का अभी तक कोई मेडिसिन तैयार नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में सावधानी सबसे बड़ी इलाज है। हमें मिलकर जानकारों के निर्देशों पर अमल करना है। 
 
                    विधायक ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल, सिम्स और अपोलो में अलग से कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए वार्ड की व्यवस्था की गयी है। यहां आम नागरिकों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होने यह भी कहा है कि अनावश्यक भ्रान्तियों से बचने की जरूरत है। विधायक ने बताया कि निगम प्रशासन लगातार मुनादी कर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू है। हमें इस अभियान को सफल बनाना है।
 
समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया
 
              पत्रकारों से विधायक ने बताया कि नगर के पार्षदों ने विभिन्न माध्यमों से बताया कि कोरोना से बचने स्वच्छता अभियान पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पार्षदो ने चर्चा के दौरान बताया कि मास्क और सेनेटाइजर का प्रबंध किया जाना बहुत जरूरी है। प्रशासन नालियों की सफाई कराए। फागिंग, लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इसके अलावा वार्ड और जोन कार्यालयों में चिकित्सकों की सुविधा का होना बहुत जरूरी है। पार्षदों की चिंता को कलेक्टर से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा।
 
 
 
close