COVID19-कोरोना पॉजेटिव व्यक्ति की मौत,निजी अस्पताल से एम्स मे किया गया था भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।एम्स अस्पताल में कोरोना से आज सुबह इलाज के दौरान 43 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हार्ट अटैक के बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल से रेफर किया गया था। एम्स प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना से इसके पहले 6 लोगों की मौत हो चुकी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इधर राजनांदगांव जिले के मानपुर और छुरिया ब्लॉक में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। शनिवार को भी जिले में एकमुश्त 9 केस मिले थे। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ही 37 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया।मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर ब्लॉक में दो नए मामले सामने आने की पुष्टि हुई है। मानपुर में कल दोपहर बाद 3 केस सामने आए। शाम ढ़लते तक दो और मरीज कोरोनाग्रस्त मिले। इसी तरह छुरिया ब्लॉक में भी एक नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।

READ MOIRE:COVID19-वायरस में बदलाव से दवाइयों के प्रभाव पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close