क्रेडाई ने नई कार्यकारिणी का किया एलान…मुख्य अतिथि पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल ने बताया…शासन ने किया पालिसी में बदलाव

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—केडाई बिलासपुर ने कैबिनेट मंत्री प्रदेश पर्यटन चैयरमैन अटल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में इंस्टालेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अटल श्रीवास्तव ने अवैध प्लाटिंग को लेकर चिंता जाहिर किया। साथ ही इस पर अंकुश लगाए जाने की बात कही। अटल ने दुहराया कि शासन ने ईडब्लूएस पालिसी में बदलाव किया है। जो केडाई मेम्बर के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।
 क्रेडाई बिलासपुर टीम ने इंस्टालेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि इस दौरान शासन के निर्देशों और प्लानिंग को सबके सामने रखा। कार्यक्रम में अरपा साडा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक विनीत नायर आर्किटेक्स  श्याम शुक्ला छ.ग. केडाई प्रेसीडेंट संजय रहेजा,  छ.ग. युवा विंग प्रभारी  सुमित बरडिया और  छ.ग. महिला विंग प्रभारी संजना बघेल ने भी कार्यक्रम में शिरक किया।
केडाई बिलासपुर के बैनर तले आयोजित इंस्टालेशन कार्यक्रम को अपने संबोधन में निवृतमान अध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि उन्हें अपने कार्यकाल 2021 2023 के दौरान इज आफ डूइंग बिजनेस के तहत काम करने का अवसर मिला। इस दौरान सभी का भरपूर सहयोग मिला। अजय श्रीवास्तव ने इस दौरान क्रेडाई के सभी सदस्यों के प्रति आभार जाहिर किया। साथ ही नई कार्यकारणी के साथ मिलकर कार्य किए जाने को लेकर खुशी भी जाहिर किया।
कार्यक्रम को नव निर्वाचित अध्यक्ष सुहेल हक, उपाध्यक्ष नसीम खान ने संबोधित किया। सुहेल हक ने कार्यकारिणी (2023-2025) की सूची जारी किया।
युवा रचनाकारों ने जीता दिल...श्रोताओं ने काव्यफुहार का आनन्द...तालियों की गड़गड़ाहट से सुरम्य हुआ वातावरण
READ