महिला खिलाड़ियों के ट्रायल से होगा क्रिकेट सत्र का आगाज..दिखाना होगा टीका प्रमाण पत्र.. रजिस्ट्रेशन के लिए लाना होगा जरूरी दस्तावेज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आने वाले क्रिकेट सत्र का एलान कर दिया है। सत्र आगाज के साथ ही सबसे पहले महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विन्टेश ने बताय कि महिला क्रिकेट के सभी वर्ग का ट्रायल शेड्यूल के अनुसार राजा रघुराज सिंह स्टेडियम मे किया जाएगा।
 
                 क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बीसीसीआी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने भी क्रिकेट सत्र का एलान कर दिया है। बताया गया है कि सत्र का आगाज महिला क्रिकेट के साथ होगा। बिलासपुर में सभी महिला वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रालय राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में होगा। इसमें सीनियर, अंडर 23, अंडर 19  का ट्रायल लिया जाएगा। खिलाड़ियों का कट ऑफ डेट  अंडर-23 के लिए 01-09-1998 और अंडर-19 के लिए 01-09- 2002 कट निर्धारित किया गया है।
 
                            विन्टेश नेर बताया कि ट्रायल में तकनीकी और फिटनेस को परखा जाएगा। सभी वर्ग में 15-15 महिला खिलाड़ियों का चयन होगा । 
 
                     सभी नए खिलाड़ियों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी को क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय फॉर्म भी भरना ।
 
            सभी अभ्यर्थी खिलाड़ी को अपने सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज की फोटो लाना होगा। साथ ही जो खिलाड़ी 18 वर्ष की आयु से ज्यादा के है वह अपना टीकाकरण का  सर्टिफिकेट जरूर लेकर आएंगे। क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया ने बताया कि संगठन का प्रयास है कि ट्रायल में ज्यादा से ज्यादा महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो।
 
            महिला क्रिकेट ट्रायल की 13 जुलाई मंगलवार को सुबह 10 बजे से होगा। ट्रॉयल के बाद 16 जुलाई को भिलाई के सेक्टर 10 ग्राउंड में ट्रायल होगा। जिसमें चुने हुए 15-15 खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close