युवा क्रिकेटर परिवेश धर IPL में देंगे दुबारा ट्रायल ..मुंबई इंडियस का बुलावा..क्रिकेट संघ में खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश के होनहार क्रिकेटर परिवेश धर् को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में फाइनल ट्रायल के लिए दोबारा बुलाया गया है। परिवेश धर 23 दिसंबर को मुंबई में फाइनल ट्रायल्स देने जाएंगे। बिलासपुर क्रिकेट संघ समेत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने परिवेश धर की सफलता में खुशी जाहिर की है।
 
                बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विन्टेशअग्रवाल ने बताया कि परिवेश धर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फायनल ट्रायल के लिए दुबारा बुलाया ग0या है। 29 और 30  नवंबर को परिवेश धर और शुभम सिंह ट्रायल देने मुंबई जाएंगे।
 
  विन्टेश ने बताया कि दोनो खिलाड़ियों को मुम्बई इंडियंस में पहले भी मुम्बई बुलाया गया था। ट्रायल के प्रदर्शन  को देखते हुए अब फाइनल ट्रायल देने परिवेश धर को दोबारा मुंबई जाएंगे।
 
            परिवेश धर् को मुंबई इंडियन्स के लिए दोबारा ट्रायल्स के लिए चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खुशी जाहिर की है।  कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी  , क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, क्रिकेट संघ बिलासपुर सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई , देवेंद्र सिंह ,सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव,महेंद्र गंगोत्री ,  रितेश शुक्ला, ओपी यादव, आशीष शुक्ला, दिलीप सिंह, साईं कुमार, राजेश शुक्ला, राजुल जाजोदिया,डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव औतलवार, डॉ आर डी पाठक, कमल घोष,भूपेंद्र पांडे, शैलेश सैमुअल, फिरोज अली, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार, शेख अल्फ़ाज़ ,अभिषेक सिंह,अभिनव शर्मा, महेश मिश्रा, सोनल वैष्णव,सहित सभी पदाधिकारियों ने दोनों क्रिकेटरों को बधाई दी है।
close