सीईओ चप्पल काण्डःजिला पंचायत महिला सदस्य पर अपराध दर्ज..काम आया IASलाबी का दबाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- मुंगेली पुलिस ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की शिकायत और जांच पड़ताल के बाद जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले में जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास ने थाना पहुंचकर ननकू भिखारी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। मामले में लैला ने भी शिकायत की थी। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 34 का अपराध दर्ज किया गया है।
  
      घटना कुछ इस तरह है। दो दिन पहले जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी पुलिस कप्तान से जाति सूचक गाली गलौच किए जाने की शिकायत की थी। मामले में ही जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास ने भी वीडियो पेश कर महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की मांग की। 
 
              सीईओ ने पुलिस को बताया कि 23 दिसम्बर को अपने चैम्बर में काम काज कर रहा था। इसी बीच जिला पचायत सदस्य लेला ननकू भिखारी पहुंची। साथ में पति भी था। दिये गये कार्य की जानकारी के बाद काम करने से इंकार किया। इसके बाद लैला, ननकू भिखारी ने उग्र रूप दिखाते हुये मारने के लिए चप्पल लेकर दौड़ी। ऐसा कर उन्होने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न का प्रयास किया है। मामले को पुलिस कप्तान से भी अवगत कराया। 
 
                      पुलिस के अनुसार दोनो की शिकायतों को विवेचना में लिया गया। जांच पड़ताल के बाद लैला ननकू भिखारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके पहले जांच पड़ताल के दौरान सी.सी.टीवी फूटेज को भी खंगाला गया। विवेचना में पाया गया कि लैला ननकू भिखारी और पति
ननकू भिखारी सीईओ के कमरे में प्रवेश किया ।
 
             पूछताछ में सीईओ ने पुलिस को बताया कि दोनों ने 15वें वित्त के कार्यो की स्वीकृति को लेकर चर्चा की। दोनों ने कार्य स्वीकृति नहीं करने का आरोप लगाया। मैने आरोप से इंकार किया। इसी बीच लेला ननकू भिखारी ने चप्पल निकाला और मारने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए तत्काल चैम्बर से बाहर निकला।
 
                 पुलिस केे अनुसार सीईओ ने घटनाक्रम की  रिकार्डिंग भी पेश किया। सारे पहलुओं पर जांच के बाद पाया गया कि महिला ने षड़यंत्र कर साजिश को अंजाम दिया है। पुलिस ने गवाहों के भी बयान लिए। महिला को दोषी पाए जाने परअपराध दर्ज किया गया। 
 
काम आया दबाव
 
           चप्पल काण्ड के बाद आईएएस लाबी ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सिलसिलेबार जानकारी दिया। साथ ही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने का दबाव बनाया। मुंगेली पुलिस ने दबाव में महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 
close