बिल्हा में उमड़ी किसानों की भीड़..CM ने कहा..सरकार करेगी किसानों का हित संवर्धन..विजय ने बताया..धरतीपुत्रों तक अडानी,अम्बानी को फटकने नहीं देंगे

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर- बिल्हाः… राज्य सकार के मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने आज वर्चुअल किसान सम्मेलन में राजीव भवन रायपुर से प्रदेश के सभी जिलों के किसानों को एक साथ संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना बनाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान विरोधी तीन काले कानून से प्रदेश के किसान मालिक से पूंजीपतियों का नौकर बनकर रह जाएंगे। किसानो के साथ  तीनों बिल का पुरजोर विरोध करते हैं। आने वाले समय में यह विरोध बढ़ता ही जाएगा। इस दौरान सीएम और अन्य मंत्रियों ने डॉ.रमन सिंह और पूर्व भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। बताते चलें कि बिलासपुर जिले में आज वर्चुअल सम्मेलन का एक साथ 9 ब्लाक के किसानों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद किया।
                
                                    बताते चलें कि पिछले तीन दिनों से बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने युद्धस्तर पर उच्च स्तरीय व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आनलाइन प्रदेश के दिग्गज नेताओं से मुखातिब कराया। जहां प्रमोद नायक ने बिलासपुर में मोर्चा संभाला तो ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिले के बिल्हा मंडी प्रांगण में किसान सम्मेलन का कमान संभाला। इस दौरान किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने प्रशासन और पुलिस को जमकर मशक्तत करनी पड़ी है। 
 
            आनलाइन वर्चुअल सम्मेलन को प्रदेश स्तर पर सीएम भूपेश बघेल समेत मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया । इस दौरान नेताओं ने संसद से पारित केन्द्र सरकार की फार्मिग बिल को ना केवल किसान विरोधी बताया। बल्कि देश के पूंजीपतियों के हाथों किसानों को बेचने की साजिश करार दिया। 
 
                   वर्चुअल सम्मेलन में बिल्हा में एकत्रित भीड़ को देखने के बाद उत्साहित सीएम ने किसानों से सवाल के माध्यम से सीधा संवाद किया। सीएम ने किसानों की एकता को लेकर जमकर तारीफ की। साथ ही केन्द्र की  भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया।
 
                 वर्चुअल किसान सम्मेलन में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने संसद से तानाशाही के साथ किसान विरोधी बिल पारित किया है। किसान विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ देश के किसानों में भयंकर आक्रोश है। तीनों काले कानूनों के लागू होने से धान का मिलने वाला समर्थन मूल्य और कृषि उपज मंडियों का अस्तित्व खटाई में पड़ गया है।
 
            उन्होने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों को मालिक से अब पूंजीपतियों का मजदूर बनाए जाने की साजिश हो रही है। सम्मेलन को  पुनिया,मरकाम ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक सूर में किसानों को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश सरकार किसानों के हित में नया बिल लाएगी। 
 
                  नेताओं ने बिलासपुर जिले और खासकर बिल्हा में उमड़ी भीड़ को आश्वसन दिया कि कांग्रेस सरकार के रहते किसानों के हितों के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 
 
               जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि वर्चुअल सम्मेलन में किसानों की उमड़ी भीड से जाहिर हो चुका है। कि केन्द्र सरकार के काले कानून के खिलाफ देश में जबरदस्त आक्रोश है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने फैसला किया है कि किसानों के हितों को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने देंगे। किसानों की भीड को देख उत्साहित विजय ने बताया कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी। धरती पुत्र पहले भी मालिक था..और आने वाले समय मे भी मालिक रहेगा। किसी अडानी और अम्बानी को खेत के किनारे फटकने तक नहीं दिया जाएगा। 
 
         इस दौरान विजय केशरवानी, छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, अनिल सिंह चौहान अनिल शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दिवाकर, नानक रेल वानी गौरव अग्रवाल संदीप यादव, हजारीलाल भारद्वाज, नेहा लहरिया, इन्द्राणी कौशिक भारत यादव तथा मनोज पांडे बृजेश शर्मा ब्रजेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस और कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला जनपद, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
close