चंगेरी चलित थाना में ग्रामीणों की भीड़..साइबर क्राइम समेत महिला अपराध की दी गयी जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जीपीएम—गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला स्थित ग्राम चंगेरी में चलित थाना लगाया गया। ग्रामीणों को साइबर क्राइम और महिला अपराध समेत यातायात नियमों के बारे में बताया गया। चलित थाना  शिविर में  500 ग्रामीण लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने भी साइबर अपराध से लेकर सामाजिक बुराइयो के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया।
 
            गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला स्थिति चंगेली गांव में पुलिस की चलित थाना शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। चलित थाना में पुलिस अधिकारियों ने पोस्टर पॉपलेट वितरण कर ग्रामीणों को साइबर क्राइम, महिला अपराधो समेत यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया।
 
            अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने इस दौरान उपस्थित लोगों से जिले की अपराध प्रकृति की जानकारी को साझा किया। साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराध, गुड टच बैड टच और यातायात के संबंध में जानकारी दी। एडिश्नल एसपी झा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में अधिकांश सिर के चोट के कारण शामिल हैं।
 
              सभी लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत डालें। इस दौरान अर्चना झा ने बताया कि क्षेत्र के भोले भाले लोग हमेशा ठगी का शिकार होते हैं । अपराध से बचने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
 
            अर्चना झा ने बताया कि पुलिस विभाग को भी ठीग से जुड़ी कुछ शिकायतें मिली है। जल् दी ही मामले का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक के के ध्रुव, जिला कलेक्टर नम्रता गांधी, अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ साथ सभी विभाग प्रमुख और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 
TAGGED:
close