मुंगेली पहुंचे CSPDCL कार्यपालक निदेशक.. रिपोर्ट का लिया जायजा..व्यवस्था का दिया निर्देश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र  कार्यपालक निदेशक संजय पटेल वृत्त के मुंगेली संभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने  का निर्देश दिया।
                कार्यपालक निदेशक पटेल ने मुंगेली संभाग अंतर्गत सम्मिलित गांवों के विद्युत विकास और  विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर  मंथन किया। गर्मी के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने उचित निर्देश भी दिया। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण की बात कही। विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने को कहा।
          उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के साथ ही उपकेन्द्रों में 11 केव्ही एवं 33 केव्ही के एबी स्वीच बदलने की बात कही। 11 केव्ही बसबार (बे) में ज्वाइंटस को हटाने के अलावा वितरण ट्रांसफार्मर में ब्रीथर लगाने को कहा। 
              इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस.के.दुबे, कार्यपालन अभियंता अंशु वष्र्णेय, और अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

TAGGED: ,
close