मुम्बई में पकड़ाया साइबर ठग..आनलाइन लाखों रूपए पार करने का आरोप……पुलिस को अब दूसरे आरोपी की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने करीब एक साल पुराने मामलें साइबार ठगी के आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिटार्ड पुलिस अधिकारी को कौन बनेगा करोड़ में लाटरी का लालच देकर 6 लाख से अधिक रूपयों का ठगी किया। मामले में अपराध दर्ज किए जाने के बाद  पता साजी शुरू हुई।
 
  सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया 13 जनवरी 2022 से 17 जनवरी के बीच रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की मोबाइल पर अज्ञात फोन आया। कालर ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में लाखों रूपयों की लाटरी निकली है। इस दौरान कालर ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर.के. मिश्रा से बैंक जानकारी को हासिल किया। मोबाइल में  एक ओटीपी नम्बर आया। पीडित ने ओटीपी नम्बर की जानकारी को साइबर ठग से साझा किया। ओटीपी नम्बर हासिल होने के बाद आरोपी ने मिश्रा के खाते से लाखों रूपये आनलाइन आहरण किया।
मामले की जानकारी के बाद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि कलेक्ट्रोट स्थित एसबीआई बैंक में उनका खाता है। परिवेष तिवारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मुम्बई से आनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। 
 पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम को मुम्बई रवाना किया गया। साइबर टीम के सहयोग से आरोपी सन्नी कुमार ठाकुर पिता शंकर को नेहरू नगर थाना जुहू मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम मंगरार जिला जमुई बिहार का रहने वाला है। आरोपी ने कबूल किया कि पीड़ित के खाते से लाखों रूपयो की आनलाइन ठगी किया है। सबसे पहले रूपये को किसी दूसरे के खाते में  डाला। इसके बाद सारे रूपयों को अपने खाते में ट्रांसफर किया।
 
 सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि रूपया इधर से उधर करने वाले दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
close