साइबर अपराधः 3 लाख से अधिक रूपए पार.. तत्काल कार्रवाई से 1 लाख रिफंड..आरोपी ने बनाया रिटायर्ड कर्मचारी को निशाना..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-साइबर अपराध की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर रिटायर्ड कर्मचारी को एक लाख रूपए रिफन्ड कराया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कितोरवा थाना क्षेत्र के गुरूनानक चौक निवासी रिटायर्ड कर्मचारी पीके राय ने आनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की। पीडित ने बताया कि वह दो मोबाइल का प्रयोग करता है। 15 जुलाई 21 की शाम जियो कस्टमर केयर को 6297087645 से नेट धीमी चलने की शिकायत की। कस्टमर केयर ने आनलाइन पता, पिन कोड पूछा। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन किया। उसने अपने आपको जिओ का कर्मचारी बताया। समस्या बताने पर व्यक्ति ने 5  का ऑनलाइन फॉर्म भरवाया।
 
                व्यक्ति ने  Anydesk download कर open करने को कहा। ओपन करते ही विश्वास मे लेकर 325000 निकाल लिया। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते  हुए तत्काल साइबर सेल से सम्पर्क किया। आनलाइन शिकायत किया गया। समय पर कार्यवाही होने से पीड़ित का एक लाख रुपये अब तक वापस आ चुका है। 
 
                      इस दौरान  पुलिस लगातार कोशिश की जा रही है कि पीड़ित का पूरा पैसा रिफण्ड हो जाए। इसके अलावा साइबर सेल से समन्वय बनाकर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का भी प्रयास किया जा रहा है।  उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि पूर्व मे बिलासपुर पुलिस ने “साइबर मितान कार्यक्रम” तहत व्यापक अभियान चलाकर जनता को जागरूक करना   का प्रयास किया है। लोगों को बताया भी गया है कि गुगल कस्टमर केयर में मे कभी भी मोबाइल नंबर नहीं होते है। यदि ऐसा है तो वह फ़्रॉड नंबर हैं। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
TAGGED:
close