दिल्ली।कोरोना संकट में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर रोक के आदेश पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सूरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी सरकार से पूछा है कि क्या सरकार के पास तनख्वाह का भी पैसा नहीं बचा है। कांग्रेस ने डीए पर रोक को असंवेदनशील और अन्यापूर्ण करार दिया है। रणदीप सूरजेवाला ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में कटौती को लेकर बड़ा सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर डीए को बैकडेट से क्यों लागू किया गया है। उन्होंने पूछा है कि 1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 तक का बकाया क्यों नही दिया जाएगा?सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप News ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और रहे देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरों से अपडेट
मोदी जी,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 23, 2020
49.26 लाख कर्मचारियों व 61.17 लाख पेंशनरों यानी 110 लाख कर्मियों की रोज़ी-रोटी पर हमला करने का क्या औचित्य है?
इसे बैकडेट यानी 1 जनवरी से क्यों लागू किया गया है?
1 जनवरी, 2020 से 30 जून, 2021 तक का बकाया क्यों नही दिया जाएगा?
क्या सरकार के पास पैसा नही? pic.twitter.com/MkYHqzjdq7
मोदी जी,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 23, 2020
कोरोना की मार से जूझ कर देश की सेवा कर रहे भारत सरकार के कर्मियों का 1 जनवरी 2020 से 1 जनवरी, 2021 तक का महँगाई भत्ता काटना अन्यायपूर्ण तथा असवेंदनशील निर्णय है।
पेंशनरों का महँगाई भत्ता काटना तो और भी अमानवीय है।
क्या सरकार के पास तनख़्वाह का भी पैसा नही? pic.twitter.com/Bv9MYPFLsJ