धान केन्द्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर…चलाया कम्प्यूटर…कहा वाहनों का होगा बारकोड

collector ne kiya dhan kharidi kendro jayja  (16)  बिलासपुर—कलेक्टर पी. दयानंद ने धान खरीदी केन्द्रों और समितियों का निरीक्षण किया। केन्द्रों में पीने के पानी, शौचालय, कांटा बांट, बारदाने की जानकारी ली। पी.दयानन्द ने किसानों के पंजीयन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

Join WhatsApp Group Join Now

                                         कलेक्टर पी.दयानन्द ने देवरीखुर्द, गिरधौना, जरौंधा और कुंआ धान खरीदी केन्द्र की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी केन्द्रों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन करने वाले वाहनों की आनलाइन जानकारी रखी जायेगी। टेबलेट के जरिए वाहनों का बारकोड जनरेट किया जाएगा। व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

                            कलेक्टर ने केन्द्रों में कांटा बांट की भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि जहां बारिश हुई नहीं या कम हुई जाहिर सी बात है कि ऐसे क्षेत्रों में धान की पैदावार भी कम होगी। चेतावनी भरे अंदाज में कलेक्टर ने बताया कि खरीदी के दौरान मात्रा का विशेष ध्यान रखा जाए। चारो केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टेबलेट का हुनर भी सीखा। collector ne kiya dhan kharidi kendro jayja  (6)

                       कलेक्टर ने समितियों में रखे बारदानों का भी जायजा लिया। उन्होने बताया कि जल्द ही नये बारदाने समितियों में पहुंच जाएंगे। पी.दयानन्द ने नमी मापक यंत्र का भी निरीक्षण किया। गिरधौना सहकारी समिति कम्प्यूटर कक्ष में किसानों के डेटा की जानकारी ली। खरीदी केन्द्रों में धान के बोरों का जायजा लिया। पीडीएस गोदाम को भी देखा।

            निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कोटा देवेन्द्र पटेल, जिला खाद्य नियंत्रक पटेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीईओ अभिषेक तिवारी, मार्कफेड के अधिकारी भी मौजूद थे।

close