नदी में मिली तैरती लाश..शव को निकाला गया बाहर..दस्तावेज से हुई मृतक युवक की पहचान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—तख़तपुर स्थित मनियारी नदी में युवक की लाश तैरती मिली है। मृत शरीर के गले में गमछा बंधा होने के कारण आशंका जाहिर किया जा रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या हुई है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया है। 
 
           तखतपुर मनियारी नदी में युवक की लाश पंचबहरा स्थित खुर्सीहा में मिली है। युवक के गले में गमछा बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। बहरहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
 
            ग्रामीणों के अनुसार सुबह नदी किनारे गए तो  अज्ञात लाश तैर रही थी। जानकारी ग्राम सरपंच को दिया गया। इसके बाद शव को नदी से निकाला गया। युवक के जेब से एटीएम ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी के कागजात मिले हैं। 
 
           बरामद दस्तावेज के अनुसार शव किसी बैसाखु पटेल पिता इतवारी पटेल की है। मृतक शायद ग्राम लोफदी बिलासपुर का रहने वाला है। युवक के गले में लाल रंग का गमछा लपेटा हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में बहाया गया है। बहरहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
 
 
close