बन्द कार में युवती की लाश..इलाके में सनसनी..सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस…हिरासत में संदेही कार मालिक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Friendship on Facebook, broke the marriage of the girl by blackmailing,

बिलासपुर—सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कालोनी के पास कस्तूरबाननगर निवासी के बन्द कार में युवती की लाश मिली है। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पहुंच पूछताछ कार्रवाई के बाद पंचनामा तैयार किया है। पुलिस ने जीरो में मर्ग भी कायम कर किया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बन्द कार में मिली लाश प्रियंका सिह का है। कुछ दिनों पहले ही परिजनों की शिकायत पर प्रियंका की गुमशुदगी रिपोर्ट सिटी कोलवाली थाना में दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक सिविल लाइन पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर मामले को सिटी कोतवाली के हवाले कर दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबानगर में एक बन्द सेट्रो कार में युवती की लाश मिली है। जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। साथ ही इलाके में लाश मिलने की खबर के बाद सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि बन्द सेन्ट्रो कार की पीछे की सीट पर बरामद लाश 24 वर्षीय प्रियंका पिता बृजेश सिंह की है।

                      प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेन्ट्रो कार मालिक का नाम आशीष साहू है। सूत्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदेही आशीष ने हत्या में अपनी भूमिका को कबूल किया है।

            सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रियंका सिंह पिता बृजेश सिंह की गुमशुदगी रिपोर्ट थाना में 16  नवम्बर को प्रियंका का भाई हिमांशु सिंह ने दर्ज कराया है। हिमांशु की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका सिंह दयालबन्द स्थित हास्टल में रहकर पढ़ती है। 15 नवम्बर की शाम से गायब है।रिपोर्ट  दर्ज होने के बाद प्रियंका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। बहरहाल प्रियंका की लाश मिलने केबाद कार मालिक आशीष साहू से लगातार पूछताछ की जा रही है।          

close