घर बुलाकर किया जानलेवा हमला..पुराने विवाद पर हुआ नया विवाद..चाकू समेत आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने हत्या की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को शिकायत के चन्द घन्टे बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक दिन पहले पीडित को अपने घर बुलाया। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच वाद विवाद हो गया। और आरोपी ने  पीडित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
 
                   मामले की जानकारी देते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी मुन्नी यादव और पीड़ित अभिषेक साहू के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद था। मामले में अभिषेक साहू की शिकायत पर सरकन्डा में आरोपी गुन्नी यादव के खिलाफ थाना में अपराध भी दर्ज है।
 
                  9 दिसम्बर को चांटीडीह निवासी आरोपी गुन्नी यादव ने पीडित अभिषेक साहू को देश शाम 6 बजे अपने घर बुलाया। आरोपी ने अभिषेक साहू पर थाने में दर्ज मामले को वापस लिए जाने का दबाव बनाया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया।  गुन्नी यादव ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। 
 
         चाकू के हमले से पीडित अभिषेक के सीने पर चोट पहुंची। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने चाकू से घायल अभिषेक का बयान दर्ज किया। कार्रवाई करते हुएआरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,294, 506 और 25,26 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है। न्यायालय के हवाले भी कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close