हॉटलकर्मी पर जानलेवा हमला..दोनो चाकूबाज गिरफ्तार..दोनों को किया गया न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने सरकन्डा थाना क्षेत्र में देर रात चाकू से होटल कर्मी पर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती रात शनिचरी होटल में काम ख़त्म कर घर लौट रहे कर्मी पर रास्ते में दो आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पीड़ित को रोका और नशा करने के लिए पैसो को मांग करने लगे। मना करने पर दोों ने पीड़ित से हाथापाई की। विरोध करने पर चाकू से पेट में वार कर दिया।परिजनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया।  मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। चाकू बाजी करने वाले आरोपी बबला चौहान और आशुतोष साहू को गिरफ्तार किया है। दोनो डबरी पारा सरकंडा का रहने वाले हैं।धर पकड़ में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, गोवर्धन शर्मा, अख्तर खान, बलबीर, प्रमोद, अविनाश और स्टाफ विशेष योगदान रहा। 
close